मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले 1

Jai Bhole · भक्तिपाठ

अंजनी माता चालीसा | संपूर्ण पाठ, अर्थ, महत्व और प्रमुख प्रश्न

यहाँ पढ़ें अंजनी माता चालीसा का संपूर्ण पाठ अर्थ सहित। जानें अंजनी माता की कथा, मंदिर, चालीसा पाठ के लाभ और अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।

Anjani Mata Chalisa

इस चालीसा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर पाठ कर सकते हैं।

अंजनी माता जी चालीसा (Anjani Mata Ji Chalisa)

।। दोहा ।।

चैत्र सुदी वैसाख सुदी, जेष्ठ सुदी को जान।
आसाढ़ श्रावण सुदी, चौदस को पहचान।।
भादुड़ा आसौज की, और कार्तिक की सुदी।
सुदी मार्गशीर्ष और पौष की देती सबको बुद्धि ।।
फाल्गुन सुदी चतुर्दशी पूजे सब नरनार।
अंजनी माता आपका कारज देसी सार।।

।। चौपाई ।।

रिमझिम रिमझिम मेहा बर्षे।मानो चन्दन फुहार दर्से ।।
इन्दर गाजे पवन पुरवायी।सांची माता अंजनी आयी।।

देख मात को हनुमत हर्षे ।चरण कमल में मस्तक स्पर्से ।।
चौकी चाँदी की सरकाई।जिस पर बैठी अंजनी माई।

हाथ पसार गोंद बैठाया।पुत्र प्रेम पय पान कराया।।
मस्तक पर मेला निज हाथ ।भला करे राम रघुनाथ ।।

सिंहासन पर सालग्राम हैं।कृष्ण चन्द्र लक्ष्मी जी बाम हैं।।
दर्शन करने इसका आई।आसन चौकी चाँदी पाई।।

माता कहे सुनो हनुमाना।जो मन भावे माँगो वरदाना ।।
बोले हनुमान सुनो मेरी माई।देवो वरदान सदा सुखदाई।।

सालासर नगरी के अन्दर।बने मात का सुन्दर मन्दिर ।।
वचन दिया माता ने अपना।बारह वर्ष का साँचा सपना।।

सुहाग भाग आनन्द की दाता।सुमरो श्रीहनुमंत की माता।।
साँझ सवेरे ध्यान लगाओ।मन इच्छा माँगो सो पाओ।।

हरो मात सब संकट दूषण।आन चढ़ाऊँ सुवरण भूषण ।।
चीर बढ़ा अंजनी माता का।है प्रताप अन धन दाता का।।

लगे दुहाई माता के चीर की।रक्षा करे बालक के शरीर की।।
अंजनी माता रक्षा करेगी।आप ताप संकट को हरेगी।।

जय जय अंजनी मात भवानी ।जय कपि केशरी की पटरानी।।
जय जय गौतम ऋषि कुमारी |जय जय मात जाऊँ बलिहारी।।

देखो माता पुत्र खिलावे।अंगुली से घी चीनी चटावे ।।
केशरी राजा गिरा उचारे।आओ मेरे प्राण पियारे।।

मीठी मीठी धरी मिठाई।खड़ी पुकारे अंजना माई।।
करो कलेवा मेरे लाला।पीवो अमृत बजरंग बाला ।।

पाटी लेकर पढ़बा जावो।सूर्य देव से विद्या पाओ।।
अवधपति ने यज्ञ किया था।अग्नि देव ने खीर दिया था।।

कौशल्या के जन्मे राम।भरत कैकेयी के सुख धाम।।
लक्ष्मण और शत्रुध्न वीरा।नित खेलें सरयू के तीरा।।

हनुमान की अंजनी माई।कौशल्या माता मन भाई।।
कौशल्या के हनुमत प्यारा।होय राम से कभी न न्यारा ।।

शंकर-सुत और पवन कुमारा।बजरंगी है नाम तुम्हारा ।।
करि मात की कोख उजागर।बल बुद्धि विद्या गुणसागर।।

ब्रह्म वंश जो सेवा करते।ज्ञान भक्ति से हृदय भरते।।
मात अंजनी नाम अमर है।क्षत्रिय ध्यावे जीत समर है।।

जपे सेठ अरु साहूकारा।अन्न धन से सब भरे भंडारा ।।
चारों वर्ण माता को ध्यावें।मात कृपा से वे सुख पावें।।

अंजनी माता का चालीसा।मनसा पूरण विश्वा बीसा ।।

।। दोहा ।।

राजस्थान की भूमि में सालासर है ग्राम। जहाँ प्रगटी मातेश्वरी, जग में जाहिर नाम।।

॥ इति अंजनी माता चालीसा संपूर्णम् ॥

अंजनी माता कौन थीं और उनका जन्म कैसे हुआ?

अंजनी माता को पौराणिक कथाओं में हनुमान जी की माता और वानरराज केसरी की पत्नी माना जाता है। कहा जाता है कि अंजनी माता पूर्व जन्म में देवलोक की अप्सरा पुंजिकस्थला थीं। ऋषि दुर्वासा के श्राप के कारण उन्हें धरती पर वानरी के रूप में जन्म लेना पड़ा।

अंजनी माता किसका अवतार मानी जाती हैं?

अंजनी माता को शिव जी के अंश के रूप में हनुमान जी को जन्म देने के लिए अवतरित माना जाता है। उनके जन्म से उनका श्राप समाप्त हो गया था और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।

अंजनी माता की पुत्र प्राप्ति कैसे हुई?

अंजनी माता ने अपने पति केसरी के साथ मिलकर शिव जी की कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने वायु देव के माध्यम से उन्हें वरदान स्वरूप हनुमान जी जैसे पराक्रमी पुत्र का आशीर्वाद दिया।

अंजनी माता की कुलदेवी रूप में पूजा कहाँ होती है?

अंजनी माता को हिमाचल प्रदेश के मसरेर गाँव में कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है। यहाँ उनका एक प्राचीन मंदिर है, जहाँ लोग अपनी मनोकामनाओं के लिए दर्शन करते हैं।

अंजनी माता को वानरी बनने का श्राप किसने दिया?

पौराणिक कथा के अनुसार ऋषि दुर्वासा ने अंजनी माता को श्राप दिया था। कहा जाता है कि अंजनी माता ने तपस्या में लीन ऋषि की साधना में विघ्न डाला था, जिससे क्रोधित होकर ऋषि ने उन्हें वानरी बनने का श्राप दे दिया।

प्रमुख अंजनी माता मंदिर कहाँ-कहाँ हैं?

भारत में अंजनी माता के कई मंदिर हैं। प्रमुख मंदिर करौली (राजस्थान), सालासर (राजस्थान) और हरिद्वार (उत्तराखंड) में स्थित हैं। इन मंदिरों में विशेष रूप से नवरात्रि और हनुमान जयंती के मौके पर विशेष पूजा होती है।

क्या अंजनी माता चालीसा और हनुमान चालीसा एक जैसे हैं?

नहीं, अंजनी माता चालीसा और हनुमान चालीसा अलग-अलग हैं। हनुमान चालीसा हनुमान जी की स्तुति है जबकि अंजनी माता चालीसा में माता अंजनी के रूप, तपस्या और महिमा का गुणगान किया जाता है।

अंजनी माता चालीसा का पाठ करने से क्या लाभ होता है?

अंजनी माता चालीसा का पाठ करने से संतान सुख की प्राप्ति, जीवन में शांति और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यह चालीसा खासकर उन लोगों के लिए लाभकारी मानी जाती है जो संतान सुख की कामना रखते हैं।

अंजनी माता की कहानी का सार क्या है?

अंजनी माता की कथा त्याग, तपस्या और मातृत्व की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने भगवान शिव की तपस्या कर हनुमान जी जैसे अद्वितीय पुत्र को जन्म दिया और उनका जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा।

अंजनी माता को लोग किस रूप में पूजते हैं?

अंजनी माता को लोग शक्ति स्वरूपा और मातृत्व की प्रतीक के रूप में पूजते हैं। विशेषकर संतान सुख की कामना करने वाले भक्त उनकी पूजा करते हैं।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
Sharad Purnima - शरद पूर्णिमा की मान्यता,पूजन विधि
👁️ 7,172

sharad purnima

·

शरद पूर्णिमा:शरद ऋतु में आने वाली पूर्णिमा का काफी महत्व माना गया है। मान्यता के अनुसार माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा संपूर्ण...

Ganesh Chaturthi Chandra Dosh and its remedies
👁️ 9,909

Ganesh Chaturthi Chandra Dosh and its remedies

·

क्यों नही देखते गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा, यदि भूल से गणेश चतुर्थी के दिन चन्द्रमा के दर्शन हो जाएं तो मिथ्या दोष से बचाव के लिए निम्नलिखित मंत्र का जाप करना चाहिए तथा दी गई कथा का श्रवण करना...

Why do Tilak apply only on head and its benefits
👁️ 7,125

Why do Tilak apply only on head and its benefits

·

मस्तक पर तिलक क्यों लगाया जाता है अनामिका उंगली से ही क्यो लगाते है तिलक शरीर की नाड़ियों का सम्बंध तिलक से कैसे...

श्री राम चालीसा के लाभ - jai shree ram | Shri Ram chalisa Benefits in hindi
👁️ 5,251

shri ram chalisa ke labh

·

shri ram chalisa path ke fayede,राम चालीसा का पाठ नित्य प्रतिदिन करना बहुत लाभ दायक होता जानिए श्री राम चालीसा पढ़ने से कैसे बढ़ता है मान सम्मान..

Gita Ke Updesh: भगवत गीता के 7 उपदेश जो बदल सकते हैं आपका जीवन
👁️ 6,016

preaching of bhagavad gita

·

भगवत गीता के 7 अचूक उपदेशों से जानिए जीवन, कर्म, आत्मा और क्रोध पर श्रीकृष्ण का ज्ञान, जो आपके विचारों और जीवन को दिशा दे सकता है।

Makar Sankranti 2023 | मकर संक्राति पर कैसे करे पूजन, क्या करे दान, मकर सक्रांति का महत्व
👁️ 6,261

Makar Sankranti

·

जानिए मकर संक्राति पर कैसे करे पूजन, क्या करे दान एवं जानिए मकर सक्रांति पर स्नान एवं दान का महत्व

cow worship on bach baras
👁️ 9,848

cow worship on bach baras

·

बछ बारस का पर्व एवं महत्व,एक माँ अपने पुत्र के उज्ज्वल भविष्य की उन्नति एवँ लंबी स्वस्थ आयु की कामना के लिए इस व्रत को करती है

नवरात्रि के पांचवें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा क्यों होती है? जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग
👁️ 7,613

how to worship maa skandmata on navratri day 5 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि के पांचवें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा का महत्व जानें। पढ़ें माँ के मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच, बीज मंत्र और केले के भोग से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

how to get prosperity while sitting at home
👁️ 9,447

how to get prosperity while sitting at home

·

घर बैठे-बैठे सुख समृद्धि पाने के लिए क्या करे,8 important tips for prosperity and growth at home, प्रतिदिन घर पर ही साधारण कार्य करके घर - परिवार में खुशियां बटोर सकते है

Know whether divine power is helping you or not
👁️ 7,348

Know whether divine power is helping you or not

·

दुनिया मे बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें उनके जीवन ने दैवीय शक्ति की सहायता मिलती है। जानने के लिए पढ़िए क्या आपको भी मिलती है

जानिए माँ कालरात्रि की पूजा में क्या है खास? मंत्र, कवच और भोग का महत्व
👁️ 5,751

how to worship maa kaalratri on navratri day 7 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ कालरात्रि की पूजा विधि, बीज मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच और भोग जानें। नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा का महत्व पढ़ें।

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ
👁️ 8,370

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ

·

आप निम्न उपायों से पता लगा सकते है कि आप पर कोनसी शक्ति की कृपा है,कौन सी ईश्वरीय शक्ति मदद कर रही है आपकी...

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व | Govardhan Puja
👁️ 8,965

govardhan puja

·

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व: गोवेर्धन पर एक छोटा विचार गो+वर्धन = गोवर्धन हम अपने जीवन से, गौ को नहीं हटा सकते। हमारी ऐसी परंपराएं है जो ऐसा होने..

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा क्यों होती है? जानें मंत्र, कथा और भोग
👁️ 8,571

how to worship maa kushmanda on navratri day 4 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा विधि, पावन कथा, बीज मंत्र, स्तोत्र, कवच और भोग के बारे में जानें। माँ की आराधना का महत्व पढ़ें।

श्राद्ध पक्ष 2026, श्राद्ध क्या है ? श्राद्ध मंत्र एवं कैसे करे श्राद्ध कर्म
👁️ 9,020

shraddha paksha

·
pitra paksha + puja vidhi +

श्राद्ध में करे पित्रों को प्रसन्न, श्राद्ध पक्ष 2026 start date, श्राद्ध में तर्पण श्राद्ध नहीं कर पाए तो क्या करे

raja rao bhau singh ji
👁️ 8,767

raja rao bhau singh ji

·

श्री राव भाव सिंह मंदिर: बूंदी जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर पूजे जाने वाले राव भाव सिंह जी महाराज अत्यंत न्याय प्रिय , दयालु व भक्त प्रकृति के शासक थे..

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️