मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले 1

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

जानिए माँ कालरात्रि की पूजा में क्या है खास? मंत्र, कवच और भोग का महत्व

माँ कालरात्रि की पूजा विधि, बीज मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच और भोग जानें। नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा का महत्व पढ़ें।

how to worship maa kaalratri on navratri day 7 puja vidhi and beej mantra

इस मंत्र के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर जाप कर सकते हैं।

दुर्गा की सातवीं शक्ति माँ कालरात्रि के नाम से जानी जाती है। इनके शरीर का रंग घने अंधकार की भाँति काला है। इनके बाल बिखरे हुए हैं और गले में विद्युत की भाँति चमकने वाली माला सुशोभित है। इनके तीन नेत्र हैं, जो ब्रह्माण्ड की तरह गोल हैं और जिनमें से बिजली की तरह चमकीली किरणें निकलती रहती हैं। इनकी नासिका से श्वास और निःश्वास के साथ अग्नि की भयंकर ज्वालाएँ निकलती रहती हैं। इनका वाहन गर्दभ (गधा) है। दाहिने ऊपर का हाथ वरद मुद्रा में है, जिससे माता सभी को वरदान देती हैं, जबकि दाहिना नीचे वाला हाथ अभय मुद्रा में है। बायीं ओर के ऊपर वाले हाथ में लोहे का काँटा और निचले हाथ में खड्ग सुशोभित है।

माँ का यह स्वरूप देखने में अत्यन्त भयानक है, किन्तु सदैव शुभ फलदायक है। अतः भक्तों को इनसे भयभीत नहीं होना चाहिए। दुर्गा पूजा के सातवें दिन माँ कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन सहस्रार चक्र में अवस्थित होता है। साधक के लिए सभी सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है। इस चक्र में स्थित साधक का मन पूर्णतः माँ कालरात्रि के स्वरूप में अवस्थित रहता है। उनके साक्षात्कार से मिलने वाले पुण्य का वह अधिकारी होता है। उसकी समस्त विघ्न-बाधाओं और पापों का नाश हो जाता है तथा उसे अक्षय पुण्य लोक की प्राप्ति होती है।

भगवती कालरात्रि का ध्यान, कवच और स्तोत्र का जाप करने से भानुचक्र जागृत होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इनकी कृपा से अग्नि भय, आकाश भय, भूत-पिशाच आदि का भय स्मरण मात्र से दूर हो जाता है। माँ कालरात्रि अपने भक्तों को अभय प्रदान करती हैं।

माँ कालरात्रि मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।।

वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी।।

माँ कालरात्रि ध्यान मंत्र

करालवन्दना घोरां मुक्तकेशी चतुर्भुजाम्।
कालरात्रिं करालिंका दिव्यां विद्युत्माला विभूषिताम्॥

दिव्यं लौहवज्रखड्ग वामोर्ध्वकराम्बुजाम्।
अभयं वरदां चैव दक्षिणोर्ध्वाघः पाणिकाम् मम॥

महामेघप्रभां श्यामां तक्षा चैव गर्दभारूढ़ा।
घोरदंश्ट्राकरालास्यां पीनोन्नत पयोधराम्॥

सुखप्रसन्नवदना स्मेरान्न सरोरुहाम्।
एवं सञ्चिन्तयेत् कालरात्रिं सर्वकामसमृद्धिदाम्॥

माँ कालरात्रि स्तोत्र

हीं कालरात्रि श्री कराली च क्लीं कल्याणी कलावती।
कालमाता कलिदर्पध्नी कमदीश कृपान्विता॥

कामबीजजपानन्दा कामबीजस्वरूपिणी।
कुमतिघ्नी कुलीनार्तिनाशिनी कुलकामिनी॥

क्लीं हीं श्रीं मन्त्रवर्णेन कालकण्टकघातिनी।
कृपामयी कृपाधारा कृपापारा कृपागमा॥

माँ कालरात्रि कवच

ॐ क्लीं मे हृदयं पातु पादौ श्रीकालरात्रि।
ललाटे सततं पातु तुष्टग्रह निवारिणी॥

रसनां पातु कौमारी, भैरवी चक्षुषोर्भवम्।
कटौ पृष्ठे महेशानी, कर्णौ शंकरभामिनी॥

वर्जितानि तु स्थानानि यानि च कवचेन हि।
तानि सर्वाणि मे देवी सततं पातु स्तम्भिनी॥

माँ कालरात्रि बीज मंत्र

क्लीं ऐं श्री कालिकायै नमः।

बीज मंत्र का जाप एक माला अर्थात 108 बार करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माँ कालरात्रि के बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति भयमुक्त होता है और दुर्घटनाओं से रक्षा की कामना करता है। भक्त माता की कृपा से समाज में यश एवं सम्मान प्राप्त करने तथा उन्नति की ओर अग्रसर होने की प्रार्थना करते हैं।

माँ कालरात्रि भोग

माँ कालरात्रि को गुड़ का भोग अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुड़ का भोग लगाकर उसे ब्राह्मण को दान करने से सभी शोकों से मुक्ति मिलती है और अचानक आने वाले संकटों से रक्षा होती है। भक्त नवरात्रि के सातवें दिन श्रद्धापूर्वक माँ कालरात्रि को गुड़ अर्पित करके अपने परिवार की सुख-शांति और कल्याण की प्रार्थना करते हैं।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
कजली तीज पूजन विधि एवं व्रत कथा | राजस्थान में कजली तीज कहां की प्रसिद्ध है?
👁️ 7,127

कजली तीज पूजन विधि एवं व्रत कथा

·

भादो कृष्ण तृतीया कजली तीज, पूजन विधि, कजली तीज पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि एवं कजली तीज व्रत कथा.....

हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे | लाभ, चमत्कार और असर
👁️ 7,848

Benefits of Shree Hanuman Chalisa

·

जानिए हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है, 3, 7, 21 बार पाठ के चमत्कारी फायदे और मानसिक, शारीरिक, ग्रह दोषों पर असर।

Guru Purnima
👁️ 9,910

Guru Purnima

·

What is guru purnima, Why we celebrate guru purnima, गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः

seven chakras of body
👁️ 7,423

seven chakras of body

·

सात चक्र जो प्रत्येक व्यक्ति में है मौजूद उन्हें कैसे करे जाग्रत: प्रत्येक व्यक्ति के शरीर मे सात चक्र विधमान होते है जिसे हम कुंडलिनी भी कहते है। सात चक्रों....

सावन 2025 की सम्पूर्ण जानकारी: तिथियाँ, सावन सोमवार व्रत, शिवरात्रि पूजा विधि और महत्व
👁️ 5,879

Sawan Ka Mahatva

·

जानें सावन 2025 की तारीखें, पहला और अंतिम सोमवार, सावन शिवरात्रि 2025 का समय, व्रत कथा और पूजन विधि। संपूर्ण जानकारी सिर्फ यहाँ!

Rudraksh पहनने के 6 लाभ | जानिए रुद्राक्ष पहनने से कैसे होते है रोग दूर
👁️ 8,305

Rudraksh ke labh

·

जानिए रुद्राक्ष पहनने से कैसे होते है रोग दूर रुद्राक्ष पहनने से विवाह की बाधा होगी दूर और घर में बानी रहेगी शांति..

पितृ दोष ( pitra dosh ) निवारण के उपाए | क्या आपकी कुंडली में पितृ दोष है
👁️ 7,641

pitra dosh ke upay

·

पितृ दोष निवारण के उपाए, कैसे पता लगाए पितृ दोष है या नहीं एवं कैसे प्रसन्न करे पित्रो को पुर्वजों का अपमान करने से भी पितृ दोष व्यक्ति की कुंडली मे बनता है...

Yam Puja Vidhi on Dhanteras in Hindi
👁️ 9,706

dhanteras yam pujan

·

धनतेरस यम पूजा: धनतेरस के दिन यमदेव की पूजा की जाती है। माना जाता है की इस दिन यमदेव का पूजन करने से यमदेव हमें अकालमृत्यु का भय दूर करते है..

Why do Tilak apply only on head and its benefits
👁️ 7,125

Why do Tilak apply only on head and its benefits

·

मस्तक पर तिलक क्यों लगाया जाता है अनामिका उंगली से ही क्यो लगाते है तिलक शरीर की नाड़ियों का सम्बंध तिलक से कैसे...

Dhanteras Puja Vidhi in Hindi | Dhanteras Puja Muhurat 2022
👁️ 7,227

dhanteras pujan vidhi

·

धनतेरस पूजन विधि,Dhanteras Shubh Muhurat,Significance, Date And Time

why to wear janeu and its benefits
👁️ 5,765

why to wear janeu and its benefits

·

जनेऊ में तीन धागे होते है, यह तीनों धागे आदमी के तीन ऋण का प्रतीक होते हैं भारतीय संस्कृति में जनेऊ का अतिमहत्वपूर्ण स्थान है जनेऊ को उपवीत, यज्ञसूत्र, व्रतबन्ध...

How To Become Rich in hindi || 8 पर्स के टोटके जो बना देंगे आपको अमीर
👁️ 8,929

what to keep in purse

·

How To Become Rich? - 8 पर्स के टोटके जो बना देंगे आपको अमीर, अमीर बनने के ज्योतिषीय उपाए,जानिए कैसे भरा रहेगा आपका पर्स हमेशा पेसो से....

जानिए महाशिवरात्रि 2026: shivratri कब है, shiv ratri timings और इसका आध्यात्मिक महत्व
👁️ 9,741

maha shivratri 2026

·

Shivratri 2026 kab hai? Mahashivratri 2026 date, time, Nishita Kaal, puja vidhi और why we celebrate Mahashivratri जानें।

प्रेमानंद जी महाराज की ये सीख गांठ बांध लें, कहीं ये गलतियाँ आपका जीवन व्यर्थ न कर दें
👁️ 0

Premanand Ji Maharaj Ki Ye Seekh Ganth Bandh Lein Kahin Ye Galtiyan Aapka Jeevan Vyarth Na Kar Dein

·
Premanand Ji Maharaj + premanand maharaj +

जानिए प्रेमानंद जी महाराज की सीख और ऐसी गलतियों के बारे में, जो जीवन को व्यर्थ कर सकती हैं। जानें बुरी संगति, गलत आदतों से बचने और नाम-जप का महत्व।

Navratri puja samagri list 2026 : कलश स्थापना से लेकर कन्या पूजन तक पूरी सामग्री
👁️ 6,000

navratri puja samagri list

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट 2026 में कलश स्थापना, पूजा सामग्री, माता के श्रृंगार, कन्या पूजन और नवरात्रि पूजा विधि की पूरी जानकारी पाएं। जय माता दी!

हनुमान जी का विवाह क्यों और किससे हुआ था? जानिए पूरा रहस्य
👁️ 8,667

hanuman ji ke vivah ki kahani

·
Hanuman + story + katha +

हनुमान जी के विवाह का रहस्य जानिए हनुमान जी का विवाह क्यों हुआ, उनकी पत्नी कौन थीं, उनके पुत्र का उल्लेख कहां मिलता है और पराशर संहिता क्या बताती है।

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️