Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख
raja rao bhau singh ji
श्री राव भाव सिंह मंदिर: बूंदी जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर पूजे जाने वाले राव भाव सिंह जी महाराज अत्यंत न्याय प्रिय , दयालु व भक्त प्रकृति के शासक थे..
इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।
श्री राव भाव सिंह मंदिर
एक ओर विक्रमादित्य रावभाव सिंहईश का विश्वास नहीं नाही , भाव ।।भाव सिंह ।। को विश्वास है"
बूंदी जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर पूजे जाने वाले राव भाव सिंह जी महाराज अत्यंत न्याय प्रिय , दयालु व भक्त प्रकृति के शासक थे। बूंदी में स्थित उनकी गद्दी पुरानी कोतवाली में मुख्य दरवाजे से पड़ने पर तिबारी के बीच में स्थित है जहां दो आलिये हैं एक आलिये में भाव सिंह की तस्वीर है आलिये के नीचे सिंहासन बना हुआ है जहां बैठकर राजा भाव सिंह न्याय किया करते थे। आलिये के पास में ही शिवलिंग व पार्वती माता की प्रतिमाएं हैं सिंहासन के चारों ओर बूंदी चित्र शैली के धार्मिक चित्र बने हुए हैं जिनमें श्रीनाथ श्री कृष्ण की होली सहित राव राजा भाव सिंह के चित्रों में ईश्वर को दर्शाया गया है। यह चित्र शैली आगंतुक को बरबस ही आकर्षित करती है हनुमान व देवी की कलाकृतियां भी आकर्षित है जिले के चारों सिंहासन पर बैठकर राव भाव सिंह दूध का दूध पानी का पानी करने की शक्ति प्रदान करते थे ।जो उन्हें ईश्वरी रूप प्रदान करती थी और इस ईश्वरीय शक्ति के बलबूते ही वे महान सम्राट विक्रमादित्य की तरह न्याय करने वाले कहलाए। करीब 400 वर्षों को बयान करती राव भाव सिंह की गद्दीयों कि आज भी रोज सेवा पूजा की जाती है किसी का बालक गुम हो गया हो ,किसी के चोरी हो गई हो तो भाव सिंह के मनौती मांगने पर वह पूर्ण हो जाती है वणिक लोग तो भाव सिंह के कायल है।

श्री श्री 1008 महाराव राजा राव भाव सिंह जी महाराज की जय।