मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

Gita Ke Updesh: भगवत गीता के 7 उपदेश जो बदल सकते हैं आपका जीवन

भगवत गीता के 7 अचूक उपदेशों से जानिए जीवन, कर्म, आत्मा और क्रोध पर श्रीकृष्ण का ज्ञान, जो आपके विचारों और जीवन को दिशा दे सकता है।

preaching of bhagavad gita

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।

भगवत गीता में श्रीकृष्ण ने बताए सफल जीवन के 7 अचूक उपदेश

भगवत गीता के उपदेश में आत्मा का वर्णन

भगवत गीता के उपदेश में एक श्लोक है, गीता के उस श्लोक में भगवान कृष्ण ने मानव शरीर की तुलना शरीर पर पहने कपडे से की है। ऐसा कपड़ा जिसे आत्मा हर जन्म में बदलती है। अर्थात मानव शरीर , आत्मा का अस्थायी वस्त्र है, जिसे हर जन्म में बदला जाता है। इसका तात्पर्य यह है कि हमे शरीर से नही उसकी आत्मा से व्यक्ति की पहचान करनी चाहिए।

हमें अपनी आत्मा को सदैव शुद्ध रखना चाहिए हमें कभी किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए। आत्मा ही शरीर की ऊर्जा होती है हमारे शरीर त्यागने के बाद ये किसी और शरीर में वास करती है। व्यक्ति के मरने के बाद जो रीती रिवाज किये जाते है वे सब आत्मा शुद्धि के लिए ही किये जाते है। एक नवजात शिशु की आत्मा बोहत पवित्र होती है संसार में आने के बाद अपने कर्मो से ही हम आत्मा को अशुद्ध करते है।

भगवत गीता के उपदेश में क्रोध का वर्णन

हम क्रोध को सामान्य भावना मानते है लेकिन यह सामान्य भावना व्यक्ति के भीतर भ्रम की स्थिति पैदा करती है। क्रोध हमारे मश्तिक्ष की सोचने की क्षमता को क्षीण कर देता है, इसके फलस्वरूप हमारा मस्तिष्क सही और गलत के बीच अंतर करना छोड़ देता है, इसलिए व्यक्ति को क्रोध के हालातों से बचकर हमेशा शांत रहना चाहिए। ये बात हमें कई बार महसूस होती है जब हम गुस्से में किसी को कुछ भला-भूरा सुना देते है या कोई ऐसा निर्णय ले लेते है जिसका हमें पश्चाताप होता है। इसी लिए जीवन में अगर सफल होना है तो क्रोध पर नियंत्रण अति आवश्यक है।

भगवत गीता के उपदेश में अधिकता का वर्णन

हमरे हिन्दू शास्त्रों में एक लाइन बहुत ज्यादा प्रचलित है "अति सर्वत्र वर्जिते" किसी भी प्रकार की अधिकता इंसान के लिए घातक सिद्ध होती है। संबंधों में कड़वाहट हो या फिर मधुरता, खुशी हो या गम, हमे कभी भी "अति" नही करनी चाहिए। जीवन मे संतुलन बनाये रखना बहुत जरूरी है।

इसका एक उदहारण ये भी है जब हम कभी एक रोटी भी ज्यादा खा लेते है तो हमारा शरीर परेशान होने लगता है इसी प्रकार जीवन में अत्यधिक पैसा है जाने से भी व्यक्ति के जीवन में घमंड आ जाता है और वो बर्बादी की और बढ़ने लगता है। भगवान की भक्ति ही मात्रा एक रास्ता है जो हमें सही मार्गदर्शन देती है।

भगवत गीता के उपदेश में स्वार्थ का वर्णन

इंसान का स्वार्थ उसे अन्य लोगो से दूर ले जाकर नकारात्मक हालातो की ओर धकेलता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति जीवन में अकेला पड़ जाता है। स्वार्थ शीशे में फैली धूल की तरह है, जिसकी वजह से व्यक्ति अपना प्रतिबिंब ही नही देख पाता । अगर जीवन मे खुशी चाहते है तो स्वार्थ को त्याग कर भगवान की भक्ति करे एवं श्री कृष्णा चालीसा का पाठ प्रतिदिन करे। श्री कृष्ण का आशीर्वाद सदैव आपके साथ बना रहेग।

Bhagwat geeta updesh

भगवत गीता के उपदेश में कर्म का फल

भगवत गीता के उपदेश में एक बोहत महत्व पूर्ण बात लिखी हुयी है "कर्म करो फल की चिंता मत करो"। इस उपदेश का तात्पर्य्य है की जीवन में जो भी काम हम करते है उसे निस्वार्थ भाव से करना चाहिए यदि ऐसा होता है तो एक ना एक दिन हमें उसका फल जरूर मिलता है।

ये किसी भी प्रकार का काम हो सकता है चाहे किसी की सेवा करना, मदद करना, बिज़नेस में प्रयास करना या फिर जीवन में किसी बाधा का सामने करना हमें सुब कुछ अपने ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए बस अपने कर्म पर ध्यान देना ही हमरे बस में है। ईश्वर हमेशा अपने मनुष्यों का साथ देता है आखिर ईश्वर ही है जिसने मनुष्य को बनाया है। जब व्यक्ति इस प्रभावशाली सत्य को स्वीकार कर लेता है, तो उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। इसीलिए कभी भी उसे अपने भविष्य या अतीत की चिंता नही करनी चाहिए।

इंसान को कभी अपने कर्तव्य से मुँह नही मोड़ना चाहिए। उसका जीवन उसके कर्मो के आधार पर ही फल देगा, इसलिए कर्म करने में कभी हिचकना नही चाहिए। इंसान को अपनी इच्छाओं को हमेशा नियंत्रण में रखना चहिए। बिना फल की इच्छा करते हुए अपनी इच्छाओं को नियंत्रित रख कर कर्म करते रहो निश्चित रूप से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे बस विश्वास पूर्ण रखे।

भगवत गीता के उपदेश में संदेह (शक) का वर्णन

संदेह या शक, मजबूत रिश्ते को भी खोखला कर देता है। जिज्ञासा होना लाजमी है लेकिन पूर्ण सत्य की खोज या फिर संदेह की आदत इंसान के दुख का कारण बनती है। व्यक्ति कई बार संदेह में अपने कर्रेबी को भी भला बुरा कह देता है और यही आपसी रंजिश का कारन बन जाता है। हमें कभी भी बात की गहरायी जाने बिना किसी पर संदेह नहीं करना चाहिए।

मृत्यु ही सत्य है का वर्णन

इस जीवन का मात्र एक ही सत्य है और वो है मृत्यु , भगवत गीता के अनुसार मृत्यु की सत्य है ये हर व्यक्ति को मालूम होना चाहिए एक ना एक दिन उसका अंत भी निश्चित है। जब इस बात को हम जानते ही है तो इंसान मौत से डरता क्यो है? जीवन की अटल सच्चाई से भयभीत होना वर्तमान खुशियों को बाधित करता है। इसलिए किसी भी प्रकार का डर नही रखना चाहिए। जीवन हमेशा भये मुक्त होकर जीना चाहिए और सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिये।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

भगवद गीता में कुल कितने उपदेश हैं?

भगवद गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुल 700 श्लोकों के माध्यम से उपदेश दिए हैं, जो जीवन के हर पहलू को छूते हैं।

भगवद गीता का सबसे महत्वपूर्ण उपदेश कौन सा है?

"कर्म करो, फल की चिंता मत करो" – यह सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली उपदेश है जो भगवद गीता में दिया गया है।

क्या भगवद गीता केवल हिंदू धर्म के लिए है?

नहीं, भगवद गीता का ज्ञान सार्वभौमिक है और यह सभी धर्मों, संस्कृतियों और जीवन दृष्टिकोणों के लिए मार्गदर्शक हो सकता है।

भगवद गीता पढ़ने से क्या लाभ होता है?

मानसिक शांति, आत्मा की शुद्धता, जीवन में संतुलन, और कर्म के प्रति जागरूकता जैसे लाभ मिलते हैं।

क्या गीता के उपदेश आज के जीवन में भी लागू होते हैं?

हाँ, गीता के उपदेश आज के व्यस्त और संघर्षपूर्ण जीवन में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं और मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
radha kund
👁️ 8,191

radha kund

·

मथुरा नगरी से लगभग 26 किलोमीटर दूर गोवर्धन परिक्रमा में राधा कुंड नाम एक स्थान आता है जो कि परिक्रमा का प्रमुख पड़वा है......

क्या है कोरोना का कारण कब होगा यह खत्म
👁️ 8,300

क्या है कोरोना का कारण कब होगा यह खत्म

·

कोरोना वायरस कब खत्म होगा? जाने क्या कहते है गृह, किस कारण हुआ कोरोना....

Hanuman ji ki Ashta Siddhi || Hanuman navnidhi
👁️ 6,802

ashta siddhi navnidhi

·

हनुमान जी की आठ सिद्धियां एवं नव निधियां अपने भक्तो को आठ प्रकार की सिद्धयाँ तथा नौ प्रकार की निधियाँ प्रदान कर सकते हैं ऐसा सीतामाता ने उन्हे वरदान दिया....

Premanand Ji Maharaj ने कही ऐसी बात, अगर जान गए तो नहीं लेंगे दोबारा जन्म
👁️ 0

premanand maharaj pravachan janma ki peeda

·
pravachan + radha +

Premanand Maharaj के इस प्रवचन में जानिए जन्म और मृत्यु के कष्ट, माया के प्रभाव, भक्ति और ज्ञान से जागृत होने वाली स्मृति और भगवान की ओर लौटने का मार्ग। Premanand Ji की यह सीख जीवन का उद्देश्य समझने और दोबारा जन्म के बंधन से मुक्ति की प्रेरणा देती है।

Choosing August 5 Shri Ram Janmabhoomi Muhurta how much right
👁️ 7,017

Choosing August 5 Shri Ram Janmabhoomi Muhurta how much right

·

5 अगस्त श्री राम जन्मभूमि मुहूर्त का चयन करना कितना सही है|Choosing August 5 Shri Ram Janmabhoomi Muhurta how much right

Janmashtami 2023 date | श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023 पूजन विधि एवं मुहूर्त
👁️ 5,449

Janmashtami Puja Vidhi Muhurat Samagri

·

Krishna Janmashtami 2023 Vrat Puja Vidhi, Samagri, pujan timing in Hindi,जाने कैसे खुश करे श्री कृष्णा को...

प्रतिदिन Yoga के 7 फायदे | योग करने से कोरोनावायरस के समय होंगे ये 7 लाभ
👁️ 7,147

yoga ke fayede

·

योग के शैझिक पाठ्यक्रम में शामिल करने लाभ, प्रतिदिन योग के फायदे शरीर की कैलोरीज सही तरह से खत्म नहीं हो पाती इस कारण कई

पितृ पक्ष में हनुमान चालीसा पढ़ने से मिलेगा मोक्ष? जानें धार्मिक मान्यता और सही विधि
👁️ 0

pitra paksh m hanuman chalisa ke fayde

·
pitra paksha + shraddha paksha +

पितृ पक्ष में हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे, सही समय और विधि जानें। क्या हनुमान चालीसा से पितृ दोष दूर होता है? जानें धार्मिक मान्यता और पितरों की शांति के उपाय।

क्या Elon Musk अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं? | ज्योतिष और राजनीति विश्लेषण
👁️ 7,584

elon musk political future jyotish analysis

·

Elon Musk की नई पार्टी "The American Party", ट्रंप से विवाद और कुंडली में राजयोग क्या उन्हें राष्ट्रपति बनने का संकेत देते हैं? जानें सब कुछ।

Know whether divine power is helping you or not
👁️ 7,348

Know whether divine power is helping you or not

·

दुनिया मे बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें उनके जीवन ने दैवीय शक्ति की सहायता मिलती है। जानने के लिए पढ़िए क्या आपको भी मिलती है

सावन 2025 की सम्पूर्ण जानकारी: तिथियाँ, सावन सोमवार व्रत, शिवरात्रि पूजा विधि और महत्व
👁️ 5,879

Sawan Ka Mahatva

·

जानें सावन 2025 की तारीखें, पहला और अंतिम सोमवार, सावन शिवरात्रि 2025 का समय, व्रत कथा और पूजन विधि। संपूर्ण जानकारी सिर्फ यहाँ!

Rudraksh पहनने के 6 लाभ | जानिए रुद्राक्ष पहनने से कैसे होते है रोग दूर
👁️ 8,305

Rudraksh ke labh

·

जानिए रुद्राक्ष पहनने से कैसे होते है रोग दूर रुद्राक्ष पहनने से विवाह की बाधा होगी दूर और घर में बानी रहेगी शांति..

Beej Mantra - समस्त ग्रहों के बीज मंत्र और उनके लाभ
👁️ 9,031

Beej mantra which can change your life

·

जानिए नवग्रह बीज मंत्र, जीवन की सब परशानियो का उपाय,नवग्रह बीज मंत्र लिस्ट, जीवन में बनी रहेगी यश, समृद्धि, धन, पारिवारिक सुख और मानसिक शांति।

घटस्थापना में जौ क्यों बोए जाते हैं? जानिए इस प्राचीन परंपरा का धार्मिक महत्व
👁️ 0

ghatasthapana me jau kyun boye jate hain

·
navratri + puja vidhi +

घटस्थापना में जौ क्यों बोए जाते हैं? जानिए नवरात्रि में जौ का धार्मिक महत्व, अंकुरों से जुड़ी मान्यताएं, जौ बोने की विधि और इस प्राचीन परंपरा का संदेश।

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ
👁️ 8,370

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ

·

आप निम्न उपायों से पता लगा सकते है कि आप पर कोनसी शक्ति की कृपा है,कौन सी ईश्वरीय शक्ति मदद कर रही है आपकी...

ramayan chaupai
👁️ 7,092

ramayan chaupai

·

रामायण की 10 चौपाई जो बदल सकती है आपका जीवन और हो सकता है आपकी सभी समस्याओं का निवारण

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️