Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा क्यों होती है? जानें मंत्र, कथा और भोग
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा विधि, पावन कथा, बीज मंत्र, स्तोत्र, कवच और भोग के बारे में जानें। माँ की आराधना का महत्व पढ़ें।
इस मंत्र के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर जाप कर सकते हैं।
नवरात्रि के चौथे दिन की कथा: माँ कूष्मांडा पूजा विधि, बीज मंत्र, स्तोत्र, कवच एवं भोग
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा की जाती है। इस लेख में जानिए Navratri Day 4 Katha, माँ कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, स्तोत्र पाठ, कवच और भोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
माँ दुर्गा के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है। अपनी मन्द हंसी से अण्ड अर्थात ब्रह्माण्ड को उत्पन्न करने के कारंण इन्हें कूष्माण्डा देवी के नाम से जाना जाता है। संस्कृत भाषा में कूष्माण्ड कूम्हडे को कहा जाता है, कूम्हडे की बलि इन्हें प्रिय है, इस कारण से भी इन्हें कूष्माण्डा के नाम से जाना जाता है। जब सृष्टि नहीं थी और चारों ओर अंधकार ही अंधकार था तब इन्होंने ईषत हास्य से ब्रह्माण्ड की रचना की थी। यह सृष्टि की आदिस्वरूपा हैं और आदिशक्ति भी। इनका निवास सूर्य मंडल के भीतर के लोक में है।
सूर्यलोक में निवास करने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। नवरात्रि के चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की पूजा की जाती है। साधक इस दिन अनाहत चक्र में अवस्थित होता है। अतः इस दिन पवित्र मन से माँ के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजन करना चाहिए।
माँ कूष्माण्डा देवी की पूजा से भक्त के सभी रोग नष्ट हो जाते हैं। माँ की भक्ति से आयु, यश, बल और स्वास्थ्य की वृद्धि होती है। इनकी आठ भुजायें हैं इसीलिए इन्हें अष्टभुजा कहा जाता है। इनके सात हाथों में कमण्डल, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। कूष्माण्डा देवी अल्पसेवा और अल्पभक्ति से ही प्रसन्न हो जाती हैं। यदि साधक सच्चे मन से इनका शरणागत बन जाये तो उसे अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो जाती है।
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
माँ कूष्मांडा ध्यान मंत्र
वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥
भास्वर भानु निभां अनाहत स्थितां चतुर्थ दुर्गा त्रिनेत्राम्।
कमण्डलु, चाप, बाण, पदमसुधाकलश, चक्र, गदा, जपवटीधराम्॥
पटाम्बर परिधानां कमनीयां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल, मण्डिताम्॥
प्रफुल्ल वदनांचारू चिबुकां कांत कपोलां तुंग कुचाम्।
कोमलांगी स्मेरमुखी श्रीकंटि निम्ननाभि नितम्बनीम्॥
माँ कूष्मांडा स्तोत्र पाठ
दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दरिद्रादि विनाशनीम्।
जयंदा धनदा कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
जगतमाता जगतकत्री जगदाधार रूपणीम्।
चराचरेश्वरी कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
त्रैलोक्यसुन्दरी त्वंहिदुःख शोक निवारिणीम्।
परमानन्दमयी, कूष्माण्डे प्रणमाभ्यहम्॥
माँ कूष्मांडा कवच पाठ
हंसरै में शिर पातु कूष्माण्डे भवनाशिनीम्।
हसलकरीं नेत्रेच, हसरौश्च ललाटकम्॥
कौमारी पातु सर्वगात्रे, वाराही उत्तरे तथा,
पूर्वे पातु वैष्णवी इन्द्राणी दक्षिणे मम।
दिगिव्दिक्षु सर्वत्रेव कूं बीजं सर्वदावतु॥
माँ कूष्मांडा बीज मंत्र:-
माँ कूष्मांडा बीज मंत्र जाप विधि: माँ कुष्मांडा के बीज मंत्रो का जाप एक माला अर्थात 108 बार करे। माँ के बीज मंत्रो का जाप करने से आप जीवन मे हमेशा उन्नति की ओर अग्रसर होते है।
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का भोग (Navratri Prasadam)
माँ कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद को ब्राह्मण को दान करें और स्वयं भी ग्रहण करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से बुद्धि का विकास होता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।
🙏 दिव्य संकल्प
Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।
tulsi vivah
Tulsi Vivah: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का बेहद महत्व बताया गया है। कहा जाता है यह वही दिन है जिस दिन भगवान विष्णु और सभी देवता....
how to worship maa kushmanda on navratri day 4 puja vidhi and beej mantra
नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा विधि, पावन कथा, बीज मंत्र, स्तोत्र, कवच और भोग के बारे में जानें। माँ की आराधना का महत्व पढ़ें।
क्या है कोरोना का कारण कब होगा यह खत्म
कोरोना वायरस कब खत्म होगा? जाने क्या कहते है गृह, किस कारण हुआ कोरोना....
shri ram chalisa ke labh
shri ram chalisa path ke fayede,राम चालीसा का पाठ नित्य प्रतिदिन करना बहुत लाभ दायक होता जानिए श्री राम चालीसा पढ़ने से कैसे बढ़ता है मान सम्मान..
गुप्त नवरात्र मंत्र सिद्धि पूजा विधि
गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या पूजा साधना कैसे करें,गुप्त नवरात्रि में मंत्र सिद्धि, वशीकरण साधना, पूजा विधि और रहस्यों का संपूर्ण मार्गदर्शन। जानें कैसे करें साधना और प्राप्त करें सिद्धि।
how to worship maa katyayini on navratri day 6 puja vidhi and beej mantra
माँ कात्यायनी की पूजा विधि, बीज मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच और भोग जानें। साथ ही जानें नवरात्रि के छठे दिन का रंग 2026 और पूजा का महत्व।
who are saptarishi
सप्तर्षि कौन है इनकी पूजन का महत्व,सप्तऋषि मंडल को रात्रि में उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकता है वेदों में तारों के बारे में वर्णन किया गया है...
Why do Tilak apply only on head and its benefits
मस्तक पर तिलक क्यों लगाया जाता है अनामिका उंगली से ही क्यो लगाते है तिलक शरीर की नाड़ियों का सम्बंध तिलक से कैसे...
pitra dosh ke upay
पितृ दोष निवारण के उपाए, कैसे पता लगाए पितृ दोष है या नहीं एवं कैसे प्रसन्न करे पित्रो को पुर्वजों का अपमान करने से भी पितृ दोष व्यक्ति की कुंडली मे बनता है...
Know whether divine power is helping you or not
दुनिया मे बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें उनके जीवन ने दैवीय शक्ति की सहायता मिलती है। जानने के लिए पढ़िए क्या आपको भी मिलती है
vijayadashami pujan vidhi
दशहरा 2026 कब है? जानिए विजयादशमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, दशहरा पूजा विधि, शमी पूजा, अपराजिता पूजन और रावण दहन का महत्व। जानें दशहरा क्यों मनाया जाता है और विजयादशमी से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।
govardhan puja
गोवर्धन पूजा एवँ महत्व: गोवेर्धन पर एक छोटा विचार गो+वर्धन = गोवर्धन हम अपने जीवन से, गौ को नहीं हटा सकते। हमारी ऐसी परंपराएं है जो ऐसा होने..
Benefits of mahamrityunjay mantra
महामृत्युंजय मंत्र के लाभ,Read Maha Mrityunjaya Mantra meaning, महामृत्युंजय मंत्र की रचना
sarva pitra amavasya
Sarva Pitru Amavasya 2026 की सही तारीख जानें। 10 अक्टूबर को Amavasya पर क्या करें, श्राद्ध-तर्पण की विधि, शुभ मुहूर्त, पितृ मोक्ष और जरूरी नियम यहां पढ़ें।
dhan prapti ke upay
यदि आप बहुत मेहनत करते है और धन लाभ नहीं हो रहा तो करे ये 6 उपाए माता लक्ष्य और भगवन शिव के आशीर्वाद से आपको भी होगा धन लाभ
Beej mantra which can change your life
जानिए नवग्रह बीज मंत्र, जीवन की सब परशानियो का उपाय,नवग्रह बीज मंत्र लिस्ट, जीवन में बनी रहेगी यश, समृद्धि, धन, पारिवारिक सुख और मानसिक शांति।
🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp
Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!
🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers