मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले 1

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

navagrah poojan vidhi

नवग्रह पूजन विधि,नवग्रह को आप निम्न पौधे लगाकर भी अनुकूल कर सकते है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरमंडल में 9 ग्रह स्थित होते है

navagrah poojan vidhi

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।

नवग्रह पूजन विधि :- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरमंडल में 9 ग्रह स्थित होते है। कहा जाता है कि सभी नवग्रह मनुष्य की सभी मनोकामना पूरी करने में सक्षम होते है। यह संपूर्ण संसार ग्रहो के अधीन है। ग्रह ही कर्मो का फल देने वाले है।सौरमंडल में स्थित सात ग्रह ओर दो छाया ग्रह राहु - केतु मनुष्यो के जीवन पर शुभ - अशुभ प्रभाव डालते है। जन्मकुंडली में ग्रहो के प्रतिकूल होने पर मनुष्य जो भी कर्म करता है, वह निष्फल हो जाता है और मनुष्य परेशान होने लगता है क्योंकि सुख व दुख सब ग्रहो के अधीन है। इसलिए जन्मकुंडली में ग्रहों को अनुकूल करने के लिए नवग्रह उपासना ( पूजन) का विधान बताया गया है।

सफेद आसन पर बैठकर, आसन के नीचे कुछ सिक्के रखकर उसके ऊपर पालथी मारकर बैठ जाये। नवग्रह को पूजने से पहले उनका मन मे नाम लेकर उनको प्रणाम करें। उसके बाद एक चौकी पर नवग्रह की स्थापना करें। फिर बाएं हाथ मे अक्षत लेकर मंत्रोच्चार करते हुये दाएं हाथ से अक्षत अर्पित करते हुए ग्रहो का आह्वान करे। फिर मन मे में निम्न वाक्य दोहराए।

1. ग्रहो में प्रथम विश्व की रक्षा करने वाले भगवान सूर्य मेरी पीड़ा का हरण करे।

2. अमृतमय स्वरूप वाले , अमृतरूपी शरीर वाले तथा अमृत का पान कराने वाले चंद्रदेव मेरी पीड़ा को दूर करे।

3. जगत को भय प्रदान करने वाले , वृष्टि का हरण करने वाले मंगल मेरी पीड़ा का हरण करे।

4. महान धुति से सम्पन्न, राजकुमार बुध मेरी पीड़ा का निवारण करे।

5. सर्वदा लोक कल्याण में निरत रहने वाले,देवताओं के गुरु बृहस्पति मेरी पीड़ा को दूर करे।

6. दैत्यों के गुरु महान बुद्धि संपन्न शुक्र मेरी पीड़ा को दूर करे।

7. सूर्य विशाल नेत्रों वाले, भगवान शिव के प्रिय प्रसन्नात्मा शनि देव मेरी पीड़ा को दूर करे।

8. विविध रूप तथा वर्ण वाले, हजारों आखों वाले , राहु मेरी पीड़ा का हरण करे।

9. नाड़ी से संपन्न, विशाल मुख और बिना शरीर वाले केतु मेरी पीड़ा का हरण करें।

इसके पश्चात जनेऊ ,रोली, अक्षत , सुपारी , इत्र, पुष्प ,फल, नारियल प्रसाद गुड़ , धूपबत्ती आदि से नवग्रह की पूजा करे। उसके पश्चात निम्न मंत्र का जाप करे

ॐ ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च ।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु ।।
ॐ शांति शांति शांति।।


पूजन के पश्चात आप जिस आसन पर बैठकर पाठ कर रहे है उसके नीचे हाथ लगाकर उसे मस्तक पर लगाये प्रणाम करें। नवग्रह को आप निम्न पौधे लगाकर भी अनुकूल कर सकते है।

1. सूर्य :- आंकड़ा, बौद्विक प्रगति, स्मृति शक्ति विकास।

2. चंद्र:- रातरानी, चमेली, पलाश :- मानसिक रोगों से मुक्ति।

3. मंगल :- खेर, इसके पूजन से रक्त विकार तथा चर्म रोग ठीक होते है।

4. बुध :- आंधी झाड़ा, इसके स्नान से वायव्य बाधा का शमन व मानसिक संतुलन बना रहता है।

5. गुरु :- पारस पीपल, इसके पूजन से ज्ञान वृद्धि तथा भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

6.शुक्र:- गूलर,पूजन से पूर्व जन्म के दोषों का नाश होता है।

7:- शनि :- शमी, पूजन से धन, बुद्धि, कार्य मे प्रगति , मनोवांछित फल की प्राप्ति तथा बाधाएं दूर होती है।

8. राहु:- चंदन, पूजन से राहु पीड़ा से मुक्ति तथा सर्प दंश भय समाप्त होता है।

9. केतु:- अश्वगंधा, मानसिक विकलता दूर होती है।

नोट:- नित्य 40 दिनों तक नवग्रह मंत्र का 108 बार जाप करने से आप उस मंत्र को सिद्ध कर सकते है ।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
Gita Ke Updesh: भगवत गीता के 7 उपदेश जो बदल सकते हैं आपका जीवन
👁️ 6,016

preaching of bhagavad gita

·

भगवत गीता के 7 अचूक उपदेशों से जानिए जीवन, कर्म, आत्मा और क्रोध पर श्रीकृष्ण का ज्ञान, जो आपके विचारों और जीवन को दिशा दे सकता है।

maharshi shringi rishi story
👁️ 8,042

maharshi shringi rishi story

·

महर्षि श्रंग ऋषि परम पिता ब्रहमा के मानस पुत्र महर्षि कश्यप थे उनके पुत्र महर्षि विभाण्डक थे वे उच्च कोटि के सिद्ध सन्त थे।

जानिए Shani Dev की पूजा का सही तरीका | Shani Chalisa ke fayde
👁️ 9,351

Benefits of Shani Dev Puja

·

न्याय और संतुलन के प्रतीक शनिदेव की पूजा का महत्व,दान,शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले रंग

Nag Stotra ke 5 labh | काल सर्प दोष एवं पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
👁️ 9,526

nag stotra ke labh

·

पढ़िए नाग स्तोत्र पढ़ने के 5 लाभ मिलगा काल सर्पदोष और पितृदोष से छुटकारा,होने लगेगी धन की प्राप्ति

वास्तु शास्त्र || vastu tips for office and home || वास्तु के हिसाब से पौधे लगाए
👁️ 8,937

vastu tips in hindi

·

वास्तु शास्त्र इस दिशा में शुभ पौधे जैसे तुलसी, केले का पेड़, अरेलिया, गेंदा आदि लगाने से धन की प्राप्ति होती है। घर या ऑफिस में पौधे कहां लगाएं.....

सावन 2025 की सम्पूर्ण जानकारी: तिथियाँ, सावन सोमवार व्रत, शिवरात्रि पूजा विधि और महत्व
👁️ 5,879

Sawan Ka Mahatva

·

जानें सावन 2025 की तारीखें, पहला और अंतिम सोमवार, सावन शिवरात्रि 2025 का समय, व्रत कथा और पूजन विधि। संपूर्ण जानकारी सिर्फ यहाँ!

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे | Hanuman chalisa sidhi
👁️ 5,390

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे

·

कैसे पाये हनुमान जी का आशीर्वाद, कैसे करें हनुमान चालीसा की सिद्धि,केसे करे श्री हनुमान जी को प्रसन्न, जीवन के कष्टों को दूर करे श्री हनुमान चालीसा के द्वारा

श्राद्ध पक्ष 2026, श्राद्ध क्या है ? श्राद्ध मंत्र एवं कैसे करे श्राद्ध कर्म
👁️ 9,020

shraddha paksha

·
pitra paksha + puja vidhi +

श्राद्ध में करे पित्रों को प्रसन्न, श्राद्ध पक्ष 2026 start date, श्राद्ध में तर्पण श्राद्ध नहीं कर पाए तो क्या करे

Navratri puja samagri list 2026 : कलश स्थापना से लेकर कन्या पूजन तक पूरी सामग्री
👁️ 6,000

navratri puja samagri list

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट 2026 में कलश स्थापना, पूजा सामग्री, माता के श्रृंगार, कन्या पूजन और नवरात्रि पूजा विधि की पूरी जानकारी पाएं। जय माता दी!

प्रेमानंद जी महाराज की ये सीख गांठ बांध लें, कहीं ये गलतियाँ आपका जीवन व्यर्थ न कर दें
👁️ 0

Premanand Ji Maharaj Ki Ye Seekh Ganth Bandh Lein Kahin Ye Galtiyan Aapka Jeevan Vyarth Na Kar Dein

·
Premanand Ji Maharaj + premanand maharaj +

जानिए प्रेमानंद जी महाराज की सीख और ऐसी गलतियों के बारे में, जो जीवन को व्यर्थ कर सकती हैं। जानें बुरी संगति, गलत आदतों से बचने और नाम-जप का महत्व।

माँ कात्यायनी की पूजा कैसे करें? जानें पूजन विधि, बीज मंत्र, कवच और भोग
👁️ 8,718

how to worship maa katyayini on navratri day 6 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ कात्यायनी की पूजा विधि, बीज मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच और भोग जानें। साथ ही जानें नवरात्रि के छठे दिन का रंग 2026 और पूजा का महत्व।

who are saptarishi
👁️ 7,099

who are saptarishi

·

सप्तर्षि कौन है इनकी पूजन का महत्व,सप्तऋषि मंडल को रात्रि में उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकता है वेदों में तारों के बारे में वर्णन किया गया है...

श्री राम चालीसा के लाभ - jai shree ram | Shri Ram chalisa Benefits in hindi
👁️ 5,251

shri ram chalisa ke labh

·

shri ram chalisa path ke fayede,राम चालीसा का पाठ नित्य प्रतिदिन करना बहुत लाभ दायक होता जानिए श्री राम चालीसा पढ़ने से कैसे बढ़ता है मान सम्मान..

हनुमान जी का विवाह क्यों और किससे हुआ था? जानिए पूरा रहस्य
👁️ 8,667

hanuman ji ke vivah ki kahani

·
Hanuman + story + katha +

हनुमान जी के विवाह का रहस्य जानिए हनुमान जी का विवाह क्यों हुआ, उनकी पत्नी कौन थीं, उनके पुत्र का उल्लेख कहां मिलता है और पराशर संहिता क्या बताती है।

Know whether divine power is helping you or not
👁️ 7,348

Know whether divine power is helping you or not

·

दुनिया मे बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें उनके जीवन ने दैवीय शक्ति की सहायता मिलती है। जानने के लिए पढ़िए क्या आपको भी मिलती है

importance and use of copper vessel
👁️ 8,638

importance and use of copper vessel

·

वाराह पुराण के अनुसार ताम्र का महत्व,आखिर पूजा में ताम्र पात्र ही क्यो ज्यादा उपयोग करते है,आध्यात्म एवँ विज्ञान में ताम्र पात्र का महत्व

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️