मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले 1

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

सावन 2025 की सम्पूर्ण जानकारी: तिथियाँ, सावन सोमवार व्रत, शिवरात्रि पूजा विधि और महत्व

जानें सावन 2025 की तारीखें, पहला और अंतिम सोमवार, सावन शिवरात्रि 2025 का समय, व्रत कथा और पूजन विधि। संपूर्ण जानकारी सिर्फ यहाँ!

Sawan Ka Mahatva

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।

सावन में शिव जी की पूजा की विधि एवं महत्व:-

हिंदु धर्म में सावन का महीना अत्‍यंत ही पव‍ित्र एवं महत्व पूर्ण माना जाता है। सावन का महत्व (Sawan Ka Mahatva) की बात करे तो इस महीने में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का व‍िशेष महत्त्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना शिव जी का प्रिय महीना होता है। सावन में शिव पूजन एवं व्रत आदि का अत्यदिक महत्व माना गया है। इस माह में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सावन का महीना अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में श‍िव शंभू की पूजा-अर्चना करने से विवाह संबंधित समस्या दूर हो जाती हैं। इसलिए कहा गया है क‍ि ज‍िनके जीवन में शादी संबंध‍ित परेशान‍ियां आ रही हों उन्‍हें सावन के महीने में भगवान श‍िव की व‍िध‍ि-व‍िधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

सावन में शिव जी की पूजन की विधी :-

भगवन शिव की पूजा करने से पहले स्नान करे एवं धोती, कुरता एवं जनेऊ धारण करे। उसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती और नंदी बाबा पर गंगाजल अर्पित करें और विधि पूर्वक भोलेनाथ को शुद्ध जल से या पंचामृत से स्नान करावे । इसके बाद शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित करें। इसके बाद भोलेनाथ को सफेद रंग की मीठी वस्‍तु मसलन मिश्री या बर्फी का भोग लगावे। सावन सोमवार में भगवान शिवजी को घी, शक्‍कर और गेहूं के आटे से बने पंचमेवा प्रसाद का भोग लगाएं। इसके बाद यह प्रसाद जितना हो सके उतना लोगों में बांट दें। इसके अलावा महामृत्‍युजंय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्‍त होती है। इसके अलावा भगवान शंकर पर गाय का कच्‍चा दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से श्रद्धालु पर हमेशा ही भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है। मान्‍यता है इससे सभी मन्‍नतें पूरी होती हैं।

पंचामृत शिव अभिषेक का महत्व एवं पंचामृत शिव अभिषेक के लाभ :-

पंचामृत शिव अभिषेक के बोहत लाभ होते है ये भोलेनाथ को अधिक प्रिय है। भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक करने से आयु में वृद्धि होती है , भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक करने से जीवन की सभी समस्याओ का निदान होता है , शत्रुओ का विनाश , पंचामृत शिव अभिषेक करने से धन-दौलत एवं यश की प्राप्ति होती है परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बानी रहती है।

पंचामृत पांच चीजों का मिश्रण होता है जिसमे गाय का दूध, दही, शहद, गुड़ और घी डालता है। इस सभी को एक पतीले में डालके अच्छे से मिला ले और फिर भवन शिव के शिवलिंग का अभिषेक करे इससे अभिषेक करने के पश्चात् एक बार शुद्ध जल से भी भगवन शिव को स्नान करवादे और फिर शिवलिंग को जनेऊ धारण करवा के आगे की पूजा प्रारम्भ करे।

सावन के महीने में झूला झूलने का महत्व :-

वर्षा ऋतू में शरीर का डाइजेशन सिस्टम ( पाचन तंत्र ) बिगड़ जाता है , हवा में नमी की वजह से स्वास लेने में दिक्कत होती है, शरीर के आतंरिक अंग अपना काम ढंग से नहीं कर पाते। इन सभी समस्याओ का समाधान सावन के महीने में झूला झूलने से होता है। सावन के महीने में झूला झूलने से शरीर में एक हलचल होती है शरीर के सभी अंग और कोशिकाएं गति महसूस करती है और शरीर में खून का संचार बढ़ता है जिससे हमारे शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन और अन्य पौष्टिक तत्त्व पहुँचते है ये सब मिलकर हमारी मृत कोशिकाओं को जाग्रत करती है और हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते है।

सावन के झूले ज्यादातर आम, नीम और बरगद के पेड़ पर डाले जाते है और बारिश के दिनों में ये पेड़ शुद्ध ऑक्सीजन का भंडार होते है तो झूला झूलते वक्त जब हमारी सांस बढ़ने लगती है तो हमारे शरीर के प्रत्येक भाग तक भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन पहुँचती है जिससे हमारे शरीर के सभी अंदरूनी अंग स्वस्त और तंदरुस्त हो जाते है । सावन में झूला झूलने का एक कारन ये भी है की सावन त्यौहार के रूप में मनाया जाता है और पुराने समय में सावन आते ही गावो में मेले का आयोजन होता था वहा लोग झूला झूलने जाया करते थे और सभी लोग अपने घरो में भी झूला लगाके झूला करते थे। झूला झूलने से मन आनंदित होता है जिससे मानसिक तनाव भी कम होता है और शरीर स्वस्थ बना रहता है, ये एक परंपरा है जो आदि काल से चली आ रही है।

सावन के सोमवार व्रत का महत्व:-

सावन के सोमवार व्रत ज्यादातर सभी लोग रखते है, पर सावन के सोमवार व्रत का महत्व सबसे ज्यादा कुवारी लड़कियों के लिए है। सावन के सोमवार का व्रत कुवारी लड़किया अच्छा वर प्राप्ति के लिए करती है। इसको लेके आदि काल से एक कथा प्रचलित है। माना जाता है कि माता पार्वती भगवान भोलेनाथ से विवाह करना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने सावन के पूरे महीने उपवास किया। माता पार्वती की इतनी भक्तिभावना देखकर भोले भंडारी प्रसन्न हो गए और शिव ने उनकी इच्छा पूरी की। ऐसी भी मान्यता है कि सावन के सोमवार या सोलह सोमवार करने से कुवांरी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। ये सब भगवन भोलेनाथ और माता पारवती की विशेष कृपा से ही संभव है।

भगवन भोलेनाथ अगर आपसे प्रसन्न हो जाये तो आपके जीवन को समृद्ध बना देते है। सावन के सोमवार का व्रत रखने से युवाओ को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलता है एवं पति व्रत नारी अपने पति की लम्बी आयु के लिए भी सावन के सोमवार का व्रत रखती है। यदि आप बेरोजगार है तो सावन के सोमवार का व्रत अवश्य रखे और ब्रम्हाचर्या का पालन करे, प्रत्येक सोमवार भगवन शिव को जल अर्पण कर बिल पत्र चढ़ावे इससे आपको रोजगार और बिज़नेस के क्षेत्र में लाभ मिलगा।

सावन के सोमवार व्रत का वैज्ञानिक महत्व:-

सावन का महीना वर्षा ऋतू का महीना होता है इसी लिए श्रावण का महत्व (Sawan Ka Mahatva) अत्यधिक होता है इसमें सभी तरफ हरियाली होती है। वर्षा ऋतू के महीने में शरीर का डाइज़ेशन सिस्टम बिगड़ जाता है , सोमवार व्रत एवं उपवास रखने से शरीर को खाना पचाने का समय मिलता है और इससे हमारा डाइज़ेशन सिस्टम सुधरता है और हमारा शरीर स्वस्थ एवं तंदरुस्त बना रहता है।

सावन माह मे कौनसे पाठ करने चाहिए :-

1. शिव चालीसा :- शिव चालीसा का पाठ करने से मन शांत रहता है , कुंडली मे मौजूद विष दोष का निवारण होता है। आदमी निरोगी एवं प्रसन्न रहता है ।

2. शिव रक्षा स्तोत्र :- शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से नकारात्मक शक्तिया दूर रहती है। एक सकारात्मक आवरण मनुष्य के मन मे शरीर दोनो पर बनता है । मानसिक तनाव , आशान्ति एवं ग्रह क्लेश दूर हो जाता है ।

3. रुद्रष्टाध्यायी:- रुद्री का पाठ करने मनुष्य के समस्त प्रकार के दोष समाप्त होते है , व्यक्ति की हर प्रकार की इच्छा पूर्ण होती है । पंचामृत से अभिषेक करने पर आदमी ऐश्वर्यवान बनता है एवं सुख - सम्पति को प्राप्त करता है ।

4. दरिद्र दहन स्तोत्र:- इस स्तोत्र का पाठ करने पर व्यक्ति के धन संबंधित समस्या का समाधान होता है । व्यक्ति कर्ज से मुक्त हो जाता है।

5. चंद्रशेखर अष्टक स्तोत्र:- इस स्तोत्र का पाठ करने मात्र से ही मनुष्य के मनोरथ पूर्ण हो जाते है । सावन माह मे यह पाठ अत्यंत लाभाकरी है । इससे व्यक्ति के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है एवं समस्त समस्या दूर होती है ।

6. श्री शिव रुद्राष्टक :- इसका पाठ करने से भोलेनाथ जल्द से जल्द प्रसन्न होते है एवं भक्त के उपर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहता है। परिवार की शान्ति एवं ग्रह दोषों के निवारण हेतु यह पाठ अत्यंत लाभकारी है । नौकरी , प्रमोशन मे यह पाठ लाभकारी है ।

7. पितृ स्तोत्र:- सावन माह मे भोलेनाथ के समक्ष घी का दीपक लगा कर इस स्तोत्र का पाठ करने से पितृ दोष समाप्त होता है एवं आर्थिक समस्या दूर होती है ।

8. नाग स्तोत्र:- इसका पाठ सावन माह मे विशेष फल देने वाला है , जिस किसी भी कुंडली मे कालसर्प दोष हो वह सावन माह मे इस पाठ को करने से दोष समाप्त होता है एवं व्यक्ति तरक्की की और अग्रसर होता है ।

सावन की अलग-अलग मान्यताएं :-

1. शास्त्रों में श्रावण का महत्व (Sawan Ka Mahatva) अत्यधिक माना गया है क्योकि सावन भगवान शिव का अति प्रिय महीना होता हैं। इसके पीछे की मान्यता यह हैं कि दक्ष पुत्री माता सति ने अपने जीवन को त्याग कर कई वर्षों तक श्रापित जीवन जिया उसके बाद उन्होंने हिमालय राज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए पुरे श्रावण महीने में कठोरतप किया, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनकी मनोकामना पूरी की अपनी भार्या से पुनः मिलाप के कारण भगवान् शिव को श्रावण का यह महीना अत्यंत प्रिय हैं। यही कारण हैं कि इस महीने कुमारी कन्या अच्छे वर के लिए शिव जी से प्रार्थना करती हैं।

2. सावन की मान्यता हैं कि श्रावण के महीने में भगवान शिव ने धरती पर आकार अपने ससुराल में विचरण किया था, जहाँ अभिषेक कर उनका स्वागत हुआ था इसलिए इस माह में अभिषेक का महत्व बताया गया हैं।

3. सावन की धार्मिक मान्यतानुसार श्रावण मास में ही समुद्र मंथन हुआ था, जिसमे निकले हलाहल विष को भगवान शिव ने ग्रहण किया, जिस कारण उन्हें नील कंठ का नाम मिला और इस प्रकार उन्होंने श्रृष्टि को इस विष से बचायाऔर सभी देवताओं ने उन पर जल डाला था इसी कारण शिव अभिषेक में जल का विशेष स्थान हैं।

4. वर्षा ऋतू के चौमासा में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और इस वक्त पूरी श्रृष्टि भगवान शिव के आधीन हो जाती हैं. अतः चौमासा में भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु मनुष्य जाति कई प्रकार के धार्मिक कार्य, दान, उपवास करती हैं।

2025 में सावन कब से कब तक है?

2025 में सावन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है।

2025 में पहला सावन सोमवार कब है?

2025 में पहला सावन सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा।

2025 में अंतिम सावन सोमवार कब है?

2025 में अंतिम सावन सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा।

2025 में सावन की महाशिवरात्रि कब है?

2025 में सावन की महाशिवरात्रि 23 जुलाई को मनाई जाएगी।

पंचांग के अनुसार सावन शिवरात्रि की तिथि: कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई 2025 को सुबह 4:39 बजे शुरू होगी और 24 जुलाई 2025 को रात 2:28 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत 23 जुलाई को रखा जाएगा।

सावन सोमवार व्रत क्यों रखा जाता है?

सावन सोमवार व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने और मनचाहा वर पाने के लिए रखा जाता है। यह विशेष रूप से विवाह योग्य कन्याओं के लिए फलदायी माना जाता है।

सावन में शिवलिंग पर कौन-कौन सी सामग्री चढ़ाई जाती है?

सावन में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा और चंदन चढ़ाना शुभ होता है।

सावन सोमवार व्रत की कथा कहां पढ़ें?

यहां पढ़ें: सावन सोमवार व्रत कथा

16 सोमवार व्रत कथा का क्या महत्व है?

16 सोमवार व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने और जीवन में सुख-शांति तथा विवाह संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए किया जाता है।

2025 में रक्षाबंधन कब है?

2025 में रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा, जो सावन माह की पूर्णिमा तिथि को आएगा।

सावन में पंचामृत अभिषेक क्यों करें?

पंचामृत अभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, जीवन की समस्याओं का समाधान होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

सावन सोमवार व्रत के दौरान क्या खाएं?

फल, दूध, सूखे मेवे और हल्का फलाहार करना चाहिए। अनाज और तामसिक भोजन से परहेज करें।

सावन में झूला झूलने की परंपरा क्यों है?

झूला झूलने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, मन प्रसन्न होता है और यह सावन के उत्सव का हिस्सा माना जाता है।

सावन में कौन से मंत्रों का जाप करें?

सावन में महामृत्युंजय मंत्र और “ॐ नमः शिवाय” का मंत्र जाप करने से विशेष लाभ मिलता है।

सावन सोमवार व्रत बेरोजगारों के लिए कैसे लाभकारी है?

यह व्रत करने से रोजगार के नए अवसर बनते हैं और भगवान शिव की कृपा से जीवन में सकारात्मकता आती है।

सावन में शिवरात्रि की रात क्या करें?

शिवरात्रि की रात शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें, बेलपत्र चढ़ाएं और पूरी रात भगवान शिव का ध्यान करते हुए “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
कजली तीज पूजन विधि एवं व्रत कथा | राजस्थान में कजली तीज कहां की प्रसिद्ध है?
👁️ 7,127

कजली तीज पूजन विधि एवं व्रत कथा

·

भादो कृष्ण तृतीया कजली तीज, पूजन विधि, कजली तीज पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि एवं कजली तीज व्रत कथा.....

importance and use of copper vessel
👁️ 8,638

importance and use of copper vessel

·

वाराह पुराण के अनुसार ताम्र का महत्व,आखिर पूजा में ताम्र पात्र ही क्यो ज्यादा उपयोग करते है,आध्यात्म एवँ विज्ञान में ताम्र पात्र का महत्व

वास्तु शास्त्र || vastu tips for office and home || वास्तु के हिसाब से पौधे लगाए
👁️ 8,937

vastu tips in hindi

·

वास्तु शास्त्र इस दिशा में शुभ पौधे जैसे तुलसी, केले का पेड़, अरेलिया, गेंदा आदि लगाने से धन की प्राप्ति होती है। घर या ऑफिस में पौधे कहां लगाएं.....

नवरात्रि पूजन विधि 2026 | सामग्री लिस्ट व मंत्र हिंदी में – Jai Bhole
👁️ 5,480

navratri pujan vidhi

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि 2026 में घर पर पूजा कैसे करें? जानें पूजन विधि, सामग्री लिस्ट और मंत्र हिंदी में – आसान भाषा में सम्पूर्ण जानकारी।

भूलकर भी श्राद्ध पक्ष में मत करना ये 5 काम, वरना लुट जाएगा सारा सुख-चैन
👁️ 5,000

shraddha paksha me kya na kare

·
shraddha paksha + pitra paksha +

पितृ पक्ष 2026 में भूलकर भी न करें ये 5 काम। जानिए श्राद्ध पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए, कौन से काम वर्जित हैं और पितरों की कृपा के लिए किन बातों का ध्यान रखें।

सर्व पितृ अमावस्या 2026: कब है अमावस्या, तिथि, महत्व, श्राद्ध विधि और क्या करें
👁️ 0

sarva pitra amavasya

·
amavasya + pitra paksha +

Sarva Pitru Amavasya 2026 की सही तारीख जानें। 10 अक्टूबर को Amavasya पर क्या करें, श्राद्ध-तर्पण की विधि, शुभ मुहूर्त, पितृ मोक्ष और जरूरी नियम यहां पढ़ें।

सरकारी नोकरी के अचूक उपाय | नोकरी में प्रमोशन के उपाय
👁️ 6,008

astrological remedies for getting job

·

जानिए कैसे ज्योतिषीय उपाय और टोटके से सरकारी नौकरी पाने में सफलता मिल सकती है। हमारे विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए सरल और अचूक उपायों का अनुसरण कर कुंडली के ग्रहों की स्थिति मजबूत करें, सूर्य और शनि देव को प्रसन्न करें, और मनचाही सरकारी नोकरी में प्रमोशन पाएँ। सरकारी नौकरी के लिए विशेष मंत्र और टोटकों के साथ करें अपने करियर में उन्नति।

navagrah poojan vidhi
👁️ 8,327

navagrah poojan vidhi

·

नवग्रह पूजन विधि,नवग्रह को आप निम्न पौधे लगाकर भी अनुकूल कर सकते है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरमंडल में 9 ग्रह स्थित होते है

Benefits of Shree Shiva Chalisa
👁️ 6,560

Benefits of Shree Shiva Chalisa

·

श्री शिव चालीसा के लाभ / फायदे - आखिर को करना चाहिए शिव चालीसा का पाठ, क्या है इसके फायदे

नरेंद्र मोदी के अध्यात्म और योग से सम्बन्ध || क्या शिव भक्त है प्रधानमंत्री मोदी ?
👁️ 9,144

Prime Minister Narendra Modi relationship with spirituality and yoga

·

क्या ब्रह्मचर्य का पालन करते है नरेंद्र मोदी? श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक योगी भी है। नरेंद्र मोदी द्वारा ताली थाली बजवाने का आध्यात्मिक सम्बन्ध...

how to worship maa mahagauri on navratri day 8 puja vidhi and beej mantra
👁️ 7,604

how to worship maa mahagauri on navratri day 8 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

दुर्गा की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। इनका वर्ण पूर्णतः गौर है। इस गौरता की उपमा शंख, चन्द्र और कून्द के फूल की गयी है। इनकी आयु...

क्या Elon Musk अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं? | ज्योतिष और राजनीति विश्लेषण
👁️ 7,584

elon musk political future jyotish analysis

·

Elon Musk की नई पार्टी "The American Party", ट्रंप से विवाद और कुंडली में राजयोग क्या उन्हें राष्ट्रपति बनने का संकेत देते हैं? जानें सब कुछ।

Ganesh Chaturthi date 2024 Pujan Vidhi | Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi
👁️ 7,542

Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi

·

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, गणेश चतुर्थी के दिन कैसे करे श्री गणेश का पूजन, गणेश चतुर्थी पूजन से परिवार में आएगी सम्पन्नता

Sharad Purnima - शरद पूर्णिमा की मान्यता,पूजन विधि
👁️ 7,172

sharad purnima

·

शरद पूर्णिमा:शरद ऋतु में आने वाली पूर्णिमा का काफी महत्व माना गया है। मान्यता के अनुसार माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा संपूर्ण...

Karva Chauth 2022 Puja Time | Karva Chauth Vrat Puja Samagri
👁️ 7,019

karwa chauth pujan and thali

·

जानिए करवा चौथ(karwa chauth) व्रत पूजा विधि, पूजा थाली सामग्री एवं चाँद निकलने का समय

Premanand Ji Maharaj ने कही ऐसी बात, अगर जान गए तो नहीं लेंगे दोबारा जन्म
👁️ 0

premanand maharaj pravachan janma ki peeda

·
pravachan + radha +

Premanand Maharaj के इस प्रवचन में जानिए जन्म और मृत्यु के कष्ट, माया के प्रभाव, भक्ति और ज्ञान से जागृत होने वाली स्मृति और भगवान की ओर लौटने का मार्ग। Premanand Ji की यह सीख जीवन का उद्देश्य समझने और दोबारा जन्म के बंधन से मुक्ति की प्रेरणा देती है।

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️