मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले 1

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

माँ कात्यायनी की पूजा कैसे करें? जानें पूजन विधि, बीज मंत्र, कवच और भोग

माँ कात्यायनी की पूजा विधि, बीज मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच और भोग जानें। साथ ही जानें नवरात्रि के छठे दिन का रंग 2026 और पूजा का महत्व।

how to worship maa katyayini on navratri day 6 puja vidhi and beej mantra

इस मंत्र के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर जाप कर सकते हैं।

माँ दुर्गा के छठे रूप का नाम कात्यायनी है। इनके नाम से जुड़ी कथा है कि एक समय कत नाम के प्रसिद्ध ऋषि थे। उनके पुत्र ऋषि कात्य हुए, उन्हीं के नाम से प्रसिद्ध कात्य गोत्र से, विश्वप्रसिद्ध ऋषि कात्यायन उत्पन्न हुए। उन्होंने भगवती पराम्बरा की उपासना करते हुए कठिन तपस्या की। उनकी इच्छा थी कि भगवती उनके घर में पुत्री के रूप में जन्म लें। माता ने उनकी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली।

कुछ समय के पश्चात् जब महिषासुर नामक राक्षस का अत्याचार बहुत बढ़ गया था, तब उसका विनाश करने के लिए ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने अपने-अपने तेज़ और प्रताप का अंश देकर देवी को उत्पन्न किया था।

महर्षि कात्यायन ने इनकी पूजा की, इसी कारण से यह देवी कात्यायनी कहलायीं। अश्विन कृष्ण चतुर्दशी को जन्म लेने के बाद शुक्ल सप्तमी, अष्टमी और नवमी, तीन दिनों तक कात्यायन ऋषि ने इनकी पूजा की। पूजा ग्रहण कर दशमी को इस देवी ने महिषासुर का वध किया। इनका स्वरूप अत्यन्त ही दिव्य है। इनका वर्ण स्वर्ण के समान चमकीला है। इनकी चार भुजायें हैं। इनका दाहिना ऊपर का हाथ अभय मुद्रा में है, नीचे का हाथ वरदमुद्रा में है। बायें ऊपर वाले हाथ में तलवार और निचले हाथ में कमल का फूल है और इनका वाहन सिंह है।

आज के दिन साधक का मन आज्ञाचक्र में स्थित होता है। योगसाधना में आज्ञाचक्र का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इस चक्र में स्थित साधक कात्यायनी के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पित कर देता है। पूर्ण आत्मदान करने से साधक को सहजरूप से माँ के दर्शन हो जाते हैं। माँ कात्यायनी की भक्ति से मनुष्य को अर्थ, कर्म, काम, मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

माँ कात्यायनी मंत्र

चन्द्रहासोज्जवलकरा शाईलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

माँ कात्यायनी ध्यान

वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा कात्यायनी यशस्वनीम्॥

स्वर्णाआज्ञा चक्र स्थितां षष्टम दुर्गा त्रिनेत्राम्।
वराभीत करां षगपदधरां कात्यायनसुतां भजामि॥

पटाम्बर परिधानां स्मेरमुखी नानालंकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥

प्रसन्नवदना पञ्वाधरां कांतकपोला तुंग कुचाम्।
कमनीयां लावण्यां त्रिवलीविभूषित निम्न नाभिम्॥

माँ कात्यायनी स्तोत्र

कंचनाभा वराभयं पद्मधरा मुकटोज्जवलां।
स्मेरमुखीं शिवपत्नी कात्यायनेसुते नमोअस्तुते॥

पटाम्बर परिधानां नानालंकार भूषितां।
सिंहस्थितां पदमहस्तां कात्यायनसुते नमोअस्तुते॥

परमांवदमयी देवि परब्रह्म परमात्मा।
परमशक्ति, परमभक्ति, कात्यायनसुते नमोअस्तुते॥

माँ कात्यायनी कवच

कात्यायनी मुखं पातु कां स्वाहास्वरूपिणी।
ललाटे विजया पातु मालिनी नित्य सुन्दरी॥

कल्याणी हृदयं पातु जया भगमालिनी॥

माँ कात्यायनी बीज मंत्र

क्लीं श्री त्रिनेत्राय नमः

बीज मंत्र की एक माला अर्थात 108 बार जाप करे। माँ के बीज मंत्रों का जाप करने से आप स्वयं के अंदर एक शक्ति का अनुभव करते हैं एवं माँ की कृपा से आपके कार्य पूर्ण होने लगते हैं।

माँ कात्यायनी भोग

माँ कात्यायनी को शहद का भोग लगाएं। जिससे आपकी आकर्षण शक्ति का विकास होगा।

नवरात्रि के छठे दिन का रंग (Day 6 Navratri Colour 2026)

वर्ष 2026 में नवरात्रि का छठा दिन शुक्रवार, 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन आश्विन शुक्ल षष्ठी तिथि पर माँ दुर्गा के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के छठे दिन का रंग हरा (Green) बताया गया है। हरा रंग प्रकृति, हरियाली, विकास, उर्वरता, शांति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भक्त हरे रंग के वस्त्र धारण करके माँ कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं और अपने जीवन में सुख, समृद्धि, शांति तथा सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की प्रार्थना कर सकते हैं।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
शीघ्र धन प्राप्ति के 6 उपाय घर में रुकने लगेगा पैसा
👁️ 7,244

dhan prapti ke upay

·

यदि आप बहुत मेहनत करते है और धन लाभ नहीं हो रहा तो करे ये 6 उपाए माता लक्ष्य और भगवन शिव के आशीर्वाद से आपको भी होगा धन लाभ

Rudraksh पहनने के 6 लाभ | जानिए रुद्राक्ष पहनने से कैसे होते है रोग दूर
👁️ 8,305

Rudraksh ke labh

·

जानिए रुद्राक्ष पहनने से कैसे होते है रोग दूर रुद्राक्ष पहनने से विवाह की बाधा होगी दूर और घर में बानी रहेगी शांति..

How To Become Rich in hindi || 8 पर्स के टोटके जो बना देंगे आपको अमीर
👁️ 8,929

what to keep in purse

·

How To Become Rich? - 8 पर्स के टोटके जो बना देंगे आपको अमीर, अमीर बनने के ज्योतिषीय उपाए,जानिए कैसे भरा रहेगा आपका पर्स हमेशा पेसो से....

Makar Sankranti 2023 | मकर संक्राति पर कैसे करे पूजन, क्या करे दान, मकर सक्रांति का महत्व
👁️ 6,261

Makar Sankranti

·

जानिए मकर संक्राति पर कैसे करे पूजन, क्या करे दान एवं जानिए मकर सक्रांति पर स्नान एवं दान का महत्व

सरस्वती चालीसा के लाभ | 7 Benefits of Saraswati Chalisa
👁️ 5,345

saraswati chalisa ke labh

·

सरस्वती चालीसा के फायदे, माँ सरस्वती चालीसा का नित्य पठन करने से माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्यक्ति ज्ञान एवँ एकाग्रता की ओर अग्रसर...

Premanand Ji Maharaj ने कही ऐसी बात, अगर जान गए तो नहीं लेंगे दोबारा जन्म
👁️ 0

premanand maharaj pravachan janma ki peeda

·
pravachan + radha +

Premanand Maharaj के इस प्रवचन में जानिए जन्म और मृत्यु के कष्ट, माया के प्रभाव, भक्ति और ज्ञान से जागृत होने वाली स्मृति और भगवान की ओर लौटने का मार्ग। Premanand Ji की यह सीख जीवन का उद्देश्य समझने और दोबारा जन्म के बंधन से मुक्ति की प्रेरणा देती है।

जानिए माँ सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करें? मंत्र, कवच और प्रिय भोग का महत्व
👁️ 9,783

how to worship maa siddhidatri on navratri day 9 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ सिद्धिदात्री की पूजा विधि, बीज मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच और प्रिय भोग जानिए। नवरात्रि के नौवें दिन माता की पूजा का महत्व पढ़ें।

वास्तु शास्त्र || vastu tips for office and home || वास्तु के हिसाब से पौधे लगाए
👁️ 8,937

vastu tips in hindi

·

वास्तु शास्त्र इस दिशा में शुभ पौधे जैसे तुलसी, केले का पेड़, अरेलिया, गेंदा आदि लगाने से धन की प्राप्ति होती है। घर या ऑफिस में पौधे कहां लगाएं.....

Beej Mantras Of All Planets | समस्त ग्रहों के बीज मंत्र
👁️ 5,742

Beej Mantras Of All Planets

·

सभी ग्रहों के बीज मंत्र एवं गृह शांति के उपाय,बीज मंत्र द्वारा ग्रह शांति, ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े...

Gupt Navratri 2025: जानें गुप्त नवरात्रि 2025 तिथि, पूजा विधि और महत्व
👁️ 7,927

Gupt Navratri 2025

·
navratri + puja vidhi +

गुप्त नवरात्रि 2025 का आरंभ 30 जनवरी से होगा और समापन 7 फरवरी को होगा। जानिए गुप्त नवरात्रि तिथि, घट स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 10 महाविद्याओं की साधना का महत्व। इस पावन अवसर पर तांत्रिक पूजा और गुप्त अनुष्ठानों की विशेष मान्यता होती है। अधिक जानें!

Yam Puja Vidhi on Dhanteras in Hindi
👁️ 9,706

dhanteras yam pujan

·

धनतेरस यम पूजा: धनतेरस के दिन यमदेव की पूजा की जाती है। माना जाता है की इस दिन यमदेव का पूजन करने से यमदेव हमें अकालमृत्यु का भय दूर करते है..

जानिए महाशिवरात्रि 2026: shivratri कब है, shiv ratri timings और इसका आध्यात्मिक महत्व
👁️ 9,741

maha shivratri 2026

·

Shivratri 2026 kab hai? Mahashivratri 2026 date, time, Nishita Kaal, puja vidhi और why we celebrate Mahashivratri जानें।

how to worship maa Brahmacharini on navratri day 2 puja vidhi and beej mantra
👁️ 7,563

how to worship maa Brahmacharini on navratri day 2 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ ब्रह्मचारिणी पूजन,बीज मंत्र,पाठ,कवच एवं भोग: माँ दुर्गा की नवशक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। यहाँ ब्रह्म शब्द का अर्थ तपस्या है..

vishnu chalisa benefits in hindi | विष्णु चालीसा पढ़ने के 7 लाभ
👁️ 9,358

vishnu chalisa ke fayde

·

vishnu chalisa benefits in hindi, Vishnu Chalisa पढ़ने से व्यक्ति के जीवन में धन, बल, यश की प्राप्ति होती है..

हनुमान जी का विवाह क्यों और किससे हुआ था? जानिए पूरा रहस्य
👁️ 8,667

hanuman ji ke vivah ki kahani

·
Hanuman + story + katha +

हनुमान जी के विवाह का रहस्य जानिए हनुमान जी का विवाह क्यों हुआ, उनकी पत्नी कौन थीं, उनके पुत्र का उल्लेख कहां मिलता है और पराशर संहिता क्या बताती है।

Navratri Ghat Sthapna Muhurat 2026: नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, तिथि और पूजा विधि
👁️ 0

navratri ghat sthapna muhurat

·
navratri + puja vidhi +

Navratri Ghat Sthapna Muhurat 2026 जानें—11 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना समय, Abhijit Muhurat, पूजा विधि, सामग्री और जरूरी नियम सहित पूरी जानकारी।

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️