मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे | लाभ, चमत्कार और असर

जानिए हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है, 3, 7, 21 बार पाठ के चमत्कारी फायदे और मानसिक, शारीरिक, ग्रह दोषों पर असर।

Benefits of Shree Hanuman Chalisa

इस चालीसा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर पाठ कर सकते हैं।

श्री हनुमान चालीसा के लाभ/ फायदे (Benefits of Hanuman Chalisa in Hindi)

श्री हनुमान जी से बड़ा कोई भी भक्त इस संसार में नहीं है। हनुमान चालीसा का पाठ करना सभी के लिए अत्यधिक लाभ देने वाला होता है। इसका संबंध सिर्फ आपकी आस्था और धर्म से नहीं बल्कि आपकी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को खत्म करने के लिए यह बेहद प्रभावशाली है। श्री हनुमान चालीसा का मूल पाठ यहां पढ़ें। हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से आप हर प्रकार की शारीरिक समस्याओं, रोगों एवं बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। इसके अनेक लाभ निम्नलिखित हैं:

(1) भूत-प्रेत संबंधित व्याधियां नहीं होतीं:

इस संसार में जितनी अच्छाई है, उससे कई ज्यादा बुराई और बुरी शक्तियां भी हैं। आप माने या न माने, इस संसार में भूत-प्रेत जैसी चीज़ें होती हैं। कई बार जब हम अकेले होते हैं या रात के समय किसी सुनसान रास्ते में हों तो हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इससे डर दूर होता है और बुरी शक्तियों, भूत-प्रेत आदि से सुरक्षा मिलती है। भारत में सलासर बालाजी मंदिर जैसे शक्तिशाली हनुमान मंदिरों में ऐसी परेशानियों से निजात पाने के लिए लोग दर्शन करने जाते हैं।

(2) शारीरिक और मानसिक शांति:

प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ने से मन में शांति आती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इससे स्मरण शक्ति, बुद्धि और आत्मिक बल में वृद्धि होती है। हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के दाता हैं और यह आशीर्वाद उन्हें माता सीता और भगवान श्रीराम से प्राप्त है।

(3) शनि की साढ़ेसाती से बचाव:

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो हनुमान चालीसा का पाठ एक शक्तिशाली उपाय है। यह शनि की साढ़ेसाती और ढैया के प्रभाव को कम करता है। आप शनि चालीसा का पाठ भी जोड़ सकते हैं।

(4) राहु के दुष्प्रभाव से राहत:

राहु की महादशा के समय जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ राहु के प्रभाव को कम करने और जीवन को स्थिर बनाने में सहायक है।

(5) मंगल दोष निवारण:

मंगल दोष से विवाह में देरी या समस्याएं होती हैं। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ने से मंगल दोष कम होता है। खासकर मंगलवार के दिन लाल आसन पर बैठकर पाठ करें और हनुमान जी के मस्तक से सिंदूर लेकर श्रीराम और माता सीता के चरणों में लगाएं।

(6) धन की प्राप्ति:

माता सीता के आशीर्वाद से हनुमान जी को अष्ट सिद्धि और नव निधि प्राप्त हैं। हनुमान चालीसा में इसका उल्लेख है। इसलिए जो व्यक्ति नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन में धन, स्वास्थ्य और बुद्धि का विकास होता है।

अगर आप रोज हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो आप स्वयं अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। श्री हनुमान जी कलियुग में सजीव रूप से उपस्थित हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ें: श्री हनुमान चालीसा का पूरा पाठ (Hanuman Chalisa in Hindi)

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे क्या हैं?

हनुमान चालीसा पढ़ने से भूत-प्रेत बाधा, मानसिक तनाव, और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। यह आत्मबल, शांति और समृद्धि भी प्रदान करता है।

3 बार हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे क्या हैं?

3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय, बाधा, और मानसिक चिंता दूर होती है। यह विधि भक्तों को आत्मिक बल देती है और ध्यान में सहायक होती है।

7 बार हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे?

7 बार हनुमान चालीसा पढ़ने से चमत्कारी रूप से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, और रोग, शनि-साढ़ेसाती, व राहु दोष से राहत मिलती है।

21 बार हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे?

21 बार पाठ करने से गंभीर बाधाओं और दीर्घकालिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह विधि विशेष इच्छाओं की पूर्ति में सहायक मानी जाती है।

रोज हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है?

रोज हनुमान चालीसा पढ़ने से जीवन में सकारात्मकता आती है, मन और मस्तिष्क शांत रहता है, और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

हनुमान चालीसा पढ़ने का सही समय क्या है?

हनुमान चालीसा सुबह स्नान के बाद या शाम को शांत मन से पढ़ना शुभ होता है। मंगलवार और शनिवार विशेष प्रभावशाली माने जाते हैं।

मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे?

मंगलवार को पाठ करने से मंगल दोष, क्रोध, और विवाह संबंधी अड़चनें दूर होती हैं। यह दिन हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है।

हनुमान चालीसा पढ़ने के नुकसान क्या हैं?

हनुमान चालीसा पढ़ने से कोई नुकसान नहीं होता जब तक आप नियम, श्रद्धा और पवित्रता से इसका पाठ करें। यह केवल लाभकारी ही होता है।

क्या हनुमान चालीसा पढ़ने से शनि दोष दूर होता है?

हाँ, हनुमान जी को शनि के निवारण के लिए प्रमुख देव माना गया है। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या को शांत करता है।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
why to wear janeu and its benefits
👁️ 5,765

why to wear janeu and its benefits

·

जनेऊ में तीन धागे होते है, यह तीनों धागे आदमी के तीन ऋण का प्रतीक होते हैं भारतीय संस्कृति में जनेऊ का अतिमहत्वपूर्ण स्थान है जनेऊ को उपवीत, यज्ञसूत्र, व्रतबन्ध...

importance and use of copper vessel
👁️ 8,638

importance and use of copper vessel

·

वाराह पुराण के अनुसार ताम्र का महत्व,आखिर पूजा में ताम्र पात्र ही क्यो ज्यादा उपयोग करते है,आध्यात्म एवँ विज्ञान में ताम्र पात्र का महत्व

vishnu chalisa benefits in hindi | विष्णु चालीसा पढ़ने के 7 लाभ
👁️ 9,358

vishnu chalisa ke fayde

·

vishnu chalisa benefits in hindi, Vishnu Chalisa पढ़ने से व्यक्ति के जीवन में धन, बल, यश की प्राप्ति होती है..

how to worship maa chandraghanta on navratri day 3 puja vidhi and beej mantra
👁️ 5,252

how to worship maa chandraghanta on navratri day 3 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ चंद्रघंटा पूजन,बीज मंत्र,पाठ,कवच एवं भोग: माँ दुर्गा की तृतीय शक्ति का नाम चंद्रघंटा है नवरात्रि विग्रह के तीसरे दिन इन का पूजन किया जाता..

who are saptarishi
👁️ 7,099

who are saptarishi

·

सप्तर्षि कौन है इनकी पूजन का महत्व,सप्तऋषि मंडल को रात्रि में उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकता है वेदों में तारों के बारे में वर्णन किया गया है...

प्रतिदिन Yoga के 7 फायदे | योग करने से कोरोनावायरस के समय होंगे ये 7 लाभ
👁️ 7,147

yoga ke fayede

·

योग के शैझिक पाठ्यक्रम में शामिल करने लाभ, प्रतिदिन योग के फायदे शरीर की कैलोरीज सही तरह से खत्म नहीं हो पाती इस कारण कई

जानिए भगवद्गीता के अनुसार चोर कौन है? श्रीकृष्ण के इस उपदेश का क्या है अर्थ?
👁️ 0

Who Is a Thief According to the Bhagavad Gita Lord Krishnas Surprising Teachings

·
Geeta updesh + shri krishna + bhagvat geeta +

भगवद्गीता के अनुसार चोर कौन है? जानिए भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश, अध्याय 3 के श्लोक 12 का अर्थ और महत्व। जानें कर्म, यज्ञ, निःस्वार्थ सेवा और भगवान को अर्पण करने का संदेश, साथ ही भगवद्गीता के इन महत्वपूर्ण उपदेशों से मिलने वाली आध्यात्मिक सीख।

ramayan chaupai
👁️ 7,092

ramayan chaupai

·

रामायण की 10 चौपाई जो बदल सकती है आपका जीवन और हो सकता है आपकी सभी समस्याओं का निवारण

Makar Sankranti 2023 | मकर संक्राति पर कैसे करे पूजन, क्या करे दान, मकर सक्रांति का महत्व
👁️ 6,261

Makar Sankranti

·

जानिए मकर संक्राति पर कैसे करे पूजन, क्या करे दान एवं जानिए मकर सक्रांति पर स्नान एवं दान का महत्व

Benefits of doing Ganesh Chalisa | गणेश चालीसा के फायदे
👁️ 5,566

Benefits of doing Ganesh Chalisa

·

श्री गणेश चालीसा के लाभ/ फायदे: श्री गणेश, हिन्दू धर्म में प्रथम पूजनीय कहे गए है विघ्नहर्ता की पूजा हर कार्य के आरंभ में किये जाने की परंपरा है ।जिससे सभी कार्य सफल एवँ सुखपूर्वक हो।

क्या Elon Musk अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं? | ज्योतिष और राजनीति विश्लेषण
👁️ 7,584

elon musk political future jyotish analysis

·

Elon Musk की नई पार्टी "The American Party", ट्रंप से विवाद और कुंडली में राजयोग क्या उन्हें राष्ट्रपति बनने का संकेत देते हैं? जानें सब कुछ।

Guru Purnima
👁️ 9,910

Guru Purnima

·

What is guru purnima, Why we celebrate guru purnima, गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः

Samudra Manthan story - जानिए साले शब्द का आद्यात्म से सम्बन्ध
👁️ 9,281

samudra manthan story in hindi

·

साले शब्द का प्रयोग करने से आपके घर में होगी धन वर्षा समुद्र मंथन के दौरान पांचजन्य साला शंख प्रकट हुआ इस शंख को विजय का प्रतीक माना गया है

51 शक्तिपीठों की सूची | 18, 52 व 108 Shakti Peeth List in Hindi – स्थान सहित
👁️ 6,832

51 shakti peethas list

·

भारत के 51 शक्तिपीठों की सम्पूर्ण सूची नाम और स्थान सहित। जानें 18, 52 व 108 शक्तिपीठ के नाम, स्थान और धार्मिक महत्व हिंदी में।

Navratri puja samagri list 2026 : कलश स्थापना से लेकर कन्या पूजन तक पूरी सामग्री
👁️ 6,000

navratri puja samagri list

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट 2026 में कलश स्थापना, पूजा सामग्री, माता के श्रृंगार, कन्या पूजन और नवरात्रि पूजा विधि की पूरी जानकारी पाएं। जय माता दी!

raja rao bhau singh ji
👁️ 8,767

raja rao bhau singh ji

·

श्री राव भाव सिंह मंदिर: बूंदी जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर पूजे जाने वाले राव भाव सिंह जी महाराज अत्यंत न्याय प्रिय , दयालु व भक्त प्रकृति के शासक थे..

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️