मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

purshottam maas or adhik maas - दान, धर्म, पूजन का महत्व

शास्त्रों के अनुसार हर तीसरे साल सर्वोत्तम यानी पुरुषोत्तम मास की उत्पत्ति होती है पुरुषोत्तम मास इस वर्ष 18 सितम्बर2020 से प्रारम्भ होकर 16अक्टूम्बर2020 को समाप्त होगा...

purshottam maas or adhik maas

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।



पुरुषोत्तम मास (अधिक मास)में उपासना का महत्व और किस तिथी को कौन-सा दान करें

शास्त्रों के अनुसार हर तीसरे साल सर्वोत्तम यानी पुरुषोत्तम मास की उत्पत्ति होती है। पुरुषोत्तम मास इस वर्ष 18 सितम्बर2020 से प्रारम्भ होकर 16अक्टूम्बर2020 को समाप्त होगा। पुरुषोत्तम मास श्रेष्ठ महिना है। धर्म ग्रंथों के अनुसार श्री नृःसिंह भगवान (श्रीविष्णु) ने इस मास को अपना नाम देकर कहा है कि अब मैं इस मास का स्वामी हो गया हूं और इसके नाम से सारा जगत पवित्र होगा। इस महीने में जो भी मुझे प्रसन्न करेगा, वह कभी गरीब नहीं होगा और उसकी हर मनोकामना पूरी होगी। इसलिए इसे किस्मत चमकाने वाला महीना भी कहते हैं। इस मास के दौरान जप, तप, दान इत्यादि करने वाला मनुष्य राजा की भाँति सुख और वैभव भोगता है।

दान, धर्म, पूजन का महत्व

पुराणों-शास्त्रों में बताया गया है कि यह माह व्रत-उपवास, दान-पूजा, यज्ञ-हवन और ध्यान करने से मनुष्य के सारे पाप कर्मों का क्षय होकर उन्हें कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। इस माह आपके द्वारा दान दिया गया एक रुपया भी आपको सौ गुना फल देता है। पुरुषोत्तम मास में दीपदान, वस्त्र एवं श्रीमद् भागवत कथा ग्रंथ दान का विषेष महत्व है। इस मास में दीपदान करने से धन-वैभव में वृद्धि होने के साथ आपको पुण्य लाभ भी प्राप्त होता है।

1- अधिकमास में शंख पूजन का विषेष महत्व है, क्योंकि शंख को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसी वजह से जो व्यक्ति नियमित रूप से शंख की पूजा करता है, उसके घर में कभी धन की कमी नहीं रहती। पूरे मलमास में विधि-विधान से शंख की पूजा की जानी चाहिए। शंख की पूजा करते समय इस मंत्र का जप करें।

त्वं पुरा सागरोत्पन्न विष्णुना विधृत: करे।
निर्मित: सर्वदेवैश्च पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते॥

तव नादेन जीमूता वित्रसन्ति सुरासुरा:।
शशांकायुतदीप्ताभ पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते॥

2- अधिकमास में कम से कम तीन दिन तक ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में या घर पर ही गंगा जल से स्नान करें, तो जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं। इसके बाद विधिपूर्वक गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। स्त्रीयों के लिए यह स्नान उनके पति की लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य देने वाला है।

3- घर में प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पूजा करते समय कुछ पैसे विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर के समीप रख दें। पूजन करने के बाद यह पैसे फिर से अपने पर्स में रख लें। ये उपाय करने से आपका पर्स में कभी पैसों की कमी नहीं आएगी।

4- अधिकमास में रोज शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक लगाएं और ऊँ नमो वासुदेवाय नमः मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इस उपाय से घर में सुख शान्ति बनी रहती है और किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता।

5- काफी कोशिशों के बाद भी यदि आमदनी नहीं बढ़ रही है या नौकरी में प्रमोषन नहीं हो रहा है, तो अधिकमास की दोनों एकादशी तिथियों को सात कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं। भोजन में खीर अवश्य होनी चाहिए। कुछ ही दिनों में आपकी कामना पूरी हो जाएगी।

6- अधिकमास के पहले दिन से शुरू कर पूरे महीने तक रोज एक नारियल व थोड़े बादाम मंदिर में चढ़ाएं। यह उपाय करने से आपको जीवन के सभी सुख प्राप्त होंगे और अटके कार्य बनते चले जाएंगे।

7- यदि आप निरंतर कर्ज में फंसते जा रहे हैं, तो पूरे अधिक मास में समीप स्थित किसी पीपल के वृक्ष पर पानी चढ़ाएं और शाम के समय दीपक जलाए। पीपल के पेड़ में भी भगवान विष्णु का ही वास माना गया है। इस उपाय से जल्दी ही आप कर्ज मुक्त हो जाएंगे।

8- यदि आप किसी कार्य विषेष में सफलता पाना चाहते हैं, तो अधिकमास में किसी भी दिन दो केले के पौधे लगाएं। बाद में उनकी नियमित देखभाल करते रहें। जब पौधे फल देने लगें, तो इनका दान करें, स्वयं सेवन न करें। इस उपाय से आपके काम बनते चले जाएंगे।

9- धन की कामना रखने वाले लोग अधिकमास में रोज नीचे लिखे मंत्र की 5 माला जप करें- ऊँ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीः इसके बाद मलमास के अंतिम दिन किसी ब्राह्मण-कन्या को भोजन करवाकर उसे दक्षिणा, वस्त्र, आदि भेंट स्वरूप प्रदान करें। कुछ ही दिनों में धन का आगमन होने लगेगा।

10- यदि आप धन की इच्छा रखते हैं, तो अधिकमास में रोज समीप स्थित किसी श्री नृःसिंह भगवान (श्रीविष्णु) मंदिर जाएं और श्री नृःसिंह भगवान (श्रीविष्णु) को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाए या घर भी कर सकते है। इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।

11- अधिकमास में प्रतिदिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीविष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं और उपाय करने वाले को मालामाल कर देते हैं।

12- श्री नृःसिंह भगवान (श्रीविष्णु) को पीतांबरधारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला। मलमास में किसी भी दिन आप पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज पहले श्री नृःसिंह भगवान (श्रीविष्णु) को अर्पण करें। इसके बाद ये सभी वस्तुएं गरीबों व जरुरतमंदों में या ब्राह्मण को दान कर दें।

13- अधिकमास में प्रत्येक दिन श्री नृःसिंह भगवान (श्री विष्णु) का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। यदि प्रतिदिन संभव न हो, तो इस मास में आने वाली दोनों एकादशी को यह उपाय करें। ये करने से आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी और तिजोरी हमेशा धन से परिपूर्ण रहेगी।

पुरुषोत्तम मास में तिथि अनुसार इन वस्तुओं का करें दान

शुक्ल पक्ष की तिथियों के दान


1.प्रतिपदा (एकम) के दिन घी चांदी के पात्र में रखकर दान करें।

2. द्वितीया के दिन कांसे के पात्र में सोना दान करें।

3. तृतीया के दिन चना या चने की दाल का दान करें।

4.चतुर्थी के दिन खारक का दान करना लाभदायी होता है।

5.पंचमी के दिन गुड एवं तुवर की दाल दान में दें।

6. षष्टी के दिन अष्ट गंध का दान करें।

7.सप्तमी-अष्टमी के दिन रक्त चंदन का दान करना उचित होता है।

8.नवमी के दिन केसर का दान करें।

9. दशमी के दिन कस्तुरी का दान दें।

10.एकादशी के दिन गोरोचन या गौलोचन का दान करें।

11. द्वादशी के दिन शंख का दान फलदाई है।

12. त्रयोदशी के दिन घंटाल या घंटी का दान करें।

13.चतुर्दशी के दिन मोती या मोती की माला दान में दें।

14.पूर्णिमा के दिन माणिक तथा रत्नों का दान करें।

कृष्ण पक्ष की तिथियों के दान


1.एकम के दिन मख्खन,मालपुओ का दान करे।

2.दुज के दिन खीर का दान करे।

3.तीज के दिन दही का दान शुभ होगा।

4.चतुर्थी के दिन सूती वस्त्र का दान करे।

5.पचंमी के दिन रेश्मी वस्त्र का दान करे।

6.छट के दिन ऊनी वस्त्र का दान करना अति उत्तम।

7.सप्तमी के दिन घी का दान घर मे शुभ कामना हेतू।

8.अष्टमी के दिन सफेद तिल का दान।

9.नवमी के दिन चावंल का दान।

10.दशमी के दिन गेहूँ का दान।

11.एकादशी के दिन दुध का दान।

12.बारस के दिन खिचडी का दान रोगों से मुक्ति हेतू।

13.तेरस के दिन शहद,शक्कर का दान आनंद प्राप्ति हेतु।

14.चतुर्दशी के दिन ताबें के पात्र मे मूग का दान वंश की वृद्धि हेतु।

15.अमावस्या के दिन बैल*का दान(चांदी या पितल के)सुख समृद्धि और ऐश्वर्य के लिये ।

साधक सिद्धि हेतु जपे यह पावरफुल मंत्र


गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।
गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।

इस मंत्र का जाप धार्मिक तीर्थस्थलों पर जाकर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति और अनंत पुण्यों की प्राप्ति पा सकते हैं।

आइए जानें पुरुषोत्तम या अधिक मास में कौन-कौन से उपाय करें

1. किसी देवस्थान के नियमित दर्शन करना चाहिए।

2. परिजन, मित्र सहित किसी तीर्थस्थल पर दर्शन के लिए जाना चाहिए।

3. किसी धर्मस्थल की परिक्रमा आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी।

4. पुरुषोत्तम मास में जहां तक संभव हो सके तो मासपर्यंत भूमि पर शयन करना चाहिए।

5. शुभ फल की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से सूर्योदय के पूर्व स्नान करके गुरु के चित्र के दर्शन एवं पूजन करें।

6. भजन या धार्मिक संगीत सुनना या करना-करवाना आपको सुखकारी रहेगा।

7. ईष्टदेव का जप 108 बार प्रतिदिन करने से सुख-शांति मिलेगी।

8. इस मास में किसी धार्मिक ग्रंथ का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

9. मंदिर या धार्मिक स्थल की पवित्रता के कार्य में सहयोग करने से लाभ मिलेगा जैसे झाड़ू लगाना, पोंछा लगाना आदि।

10. घी और तेल के दीपक लगाकर कम से कम आधे घंटे एक निश्चित समय पर मौन रखने से मानसिक शक्ति वृद्धि होगी।

11. नियमित रूप से किसी संत या महापुरुष की सेवा करना अथवा उनका चरित्र पढ़ना आपके लिए प्रगतिकारक होगा।

12. किसी देवता का नाम या मंत्र का लेखन प्रतिदिन 108 बार करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
वास्तु शास्त्र || vastu tips for office and home || वास्तु के हिसाब से पौधे लगाए
👁️ 8,937

vastu tips in hindi

·

वास्तु शास्त्र इस दिशा में शुभ पौधे जैसे तुलसी, केले का पेड़, अरेलिया, गेंदा आदि लगाने से धन की प्राप्ति होती है। घर या ऑफिस में पौधे कहां लगाएं.....

vishnu chalisa benefits in hindi | विष्णु चालीसा पढ़ने के 7 लाभ
👁️ 9,358

vishnu chalisa ke fayde

·

vishnu chalisa benefits in hindi, Vishnu Chalisa पढ़ने से व्यक्ति के जीवन में धन, बल, यश की प्राप्ति होती है..

Samudra Manthan story - जानिए साले शब्द का आद्यात्म से सम्बन्ध
👁️ 9,281

samudra manthan story in hindi

·

साले शब्द का प्रयोग करने से आपके घर में होगी धन वर्षा समुद्र मंथन के दौरान पांचजन्य साला शंख प्रकट हुआ इस शंख को विजय का प्रतीक माना गया है

सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र कौन से हैं? जानें surya namaskar की पूरी विधि
👁️ 0

surya namaskar

·
surya namaskar +

सूर्य नमस्कार: 12 मंत्र, विधि, सूर्य प्रणाम और महत्व जानें। सूर्य के 12 नामों के साथ सूर्य नमस्कार करने की पारंपरिक विधि, सूर्य प्रणाम मंत्र, अर्घ्य और धार्मिक महत्व पढ़ें।

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ
👁️ 8,370

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ

·

आप निम्न उपायों से पता लगा सकते है कि आप पर कोनसी शक्ति की कृपा है,कौन सी ईश्वरीय शक्ति मदद कर रही है आपकी...

सरकारी नोकरी के अचूक उपाय | नोकरी में प्रमोशन के उपाय
👁️ 6,008

astrological remedies for getting job

·

जानिए कैसे ज्योतिषीय उपाय और टोटके से सरकारी नौकरी पाने में सफलता मिल सकती है। हमारे विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए सरल और अचूक उपायों का अनुसरण कर कुंडली के ग्रहों की स्थिति मजबूत करें, सूर्य और शनि देव को प्रसन्न करें, और मनचाही सरकारी नोकरी में प्रमोशन पाएँ। सरकारी नौकरी के लिए विशेष मंत्र और टोटकों के साथ करें अपने करियर में उन्नति।

श्राद्ध पक्ष 2026, श्राद्ध क्या है ? श्राद्ध मंत्र एवं कैसे करे श्राद्ध कर्म
👁️ 9,020

shraddha paksha

·
pitra paksha + puja vidhi +

श्राद्ध में करे पित्रों को प्रसन्न, श्राद्ध पक्ष 2026 start date, श्राद्ध में तर्पण श्राद्ध नहीं कर पाए तो क्या करे

how to worship maa chandraghanta on navratri day 3 puja vidhi and beej mantra
👁️ 5,252

how to worship maa chandraghanta on navratri day 3 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ चंद्रघंटा पूजन,बीज मंत्र,पाठ,कवच एवं भोग: माँ दुर्गा की तृतीय शक्ति का नाम चंद्रघंटा है नवरात्रि विग्रह के तीसरे दिन इन का पूजन किया जाता..

Gupt Navratri: मंत्र सिद्धि, वशीकरण साधना और पूजा विधि का रहस्य
👁️ 7,232

गुप्त नवरात्र मंत्र सिद्धि पूजा विधि

·

गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या पूजा साधना कैसे करें,गुप्त नवरात्रि में मंत्र सिद्धि, वशीकरण साधना, पूजा विधि और रहस्यों का संपूर्ण मार्गदर्शन। जानें कैसे करें साधना और प्राप्त करें सिद्धि।

raja rao bhau singh ji
👁️ 8,767

raja rao bhau singh ji

·

श्री राव भाव सिंह मंदिर: बूंदी जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर पूजे जाने वाले राव भाव सिंह जी महाराज अत्यंत न्याय प्रिय , दयालु व भक्त प्रकृति के शासक थे..

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व | Govardhan Puja
👁️ 8,965

govardhan puja

·

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व: गोवेर्धन पर एक छोटा विचार गो+वर्धन = गोवर्धन हम अपने जीवन से, गौ को नहीं हटा सकते। हमारी ऐसी परंपराएं है जो ऐसा होने..

Benefits of Shree Shiva Chalisa
👁️ 6,560

Benefits of Shree Shiva Chalisa

·

श्री शिव चालीसा के लाभ / फायदे - आखिर को करना चाहिए शिव चालीसा का पाठ, क्या है इसके फायदे

choghadiya doha and abhijeet muhurta
👁️ 5,514

choghadiya doha and abhijeet muhurta

·

सभी प्रकार के चौघड़िया दोहा एवं चर,रोग,उद्वेग, शुभ मुहूर्त, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभिजीत मुहूर्त

Janmashtami 2023 date | श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023 पूजन विधि एवं मुहूर्त
👁️ 5,449

Janmashtami Puja Vidhi Muhurat Samagri

·

Krishna Janmashtami 2023 Vrat Puja Vidhi, Samagri, pujan timing in Hindi,जाने कैसे खुश करे श्री कृष्णा को...

importance and use of copper vessel
👁️ 8,638

importance and use of copper vessel

·

वाराह पुराण के अनुसार ताम्र का महत्व,आखिर पूजा में ताम्र पात्र ही क्यो ज्यादा उपयोग करते है,आध्यात्म एवँ विज्ञान में ताम्र पात्र का महत्व

घटस्थापना में जौ क्यों बोए जाते हैं? जानिए इस प्राचीन परंपरा का धार्मिक महत्व
👁️ 0

ghatasthapana me jau kyun boye jate hain

·
navratri + puja vidhi +

घटस्थापना में जौ क्यों बोए जाते हैं? जानिए नवरात्रि में जौ का धार्मिक महत्व, अंकुरों से जुड़ी मान्यताएं, जौ बोने की विधि और इस प्राचीन परंपरा का संदेश।

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️