मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

diwali puja samagri and vidhi in hindi

दीपावली पूजन मुहूर्त एवँ महत्व: माँ को वस्त्र में लाल या पीले रंग का रेशमी वस्त्र प्रिय है लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में ही करना चाहिए और यह समय संध्या...

diwali puja samagri and vidhi in hindi

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।



दीपावली 2022 पूजन , मुहूर्त एवँ महत्व

नवरात्रि के साथ ही त्योहार भी शुरू हो जाते हैं। इस साल 5 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। उसके बाद दिवाली (दीपावली) का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा। हिंदी पंचांग के अनुसार, दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दिवाली के दिन धन और ऐश्वर्य की माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। हालांकि इस साल मलमास के कारण दिवाली में विलंब है। जिसके कारण दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम है। जानिए इस साल दिवाली का त्योहार किस तारीख को है और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त ?

दीपावली पूजन मुहूर्त (Diwali Puja Muhurat)

इस वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन पड़ रही है। लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है। वहीं 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होगी। 24 अक्टूबर को निशित काल में भी अमावस्या तिथि होगी। इसलिए इस साल 24 अक्टूबर को ही पूरे देश में दीवाली का पर्व मनाया जाएगा।

  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 24 अक्टूबर शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- 24 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 19 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक
  • अमृत काल मुहूर्त - 24 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त- 24 अक्टूबर दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से 02 बजकर 21 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- 24 अक्टूबर शाम 05 बजकर 12 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट

दीपावली लक्ष्मी पूजन सामग्री (Diwali Puja Samagri)

माँ को वस्त्र में लाल या पीले रंग का रेशमी वस्त्र प्रिय है। देवी लक्ष्मी की पूजा में दीपक, कलश, कमल पुष्प, जावित्री, मोदक, श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार के फल, गुलाब, चन्दन इत्र, चावल, केसर की मिठाई, शिरा आदि का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। दीप प्रज्वलित करने हेतु गाय घी, मूंगफली या तिल के तेल के प्रयोग से लक्ष्मी माँ को प्रसन्न किया जाता है।

दीपावली लक्ष्मी पूजन विधि (Diwali Lakshmi Puja Vidhi)

सर्वप्रथम माँ लक्ष्मी व गणेशजी की प्रतिमाओं को चौकी पर रखें। ध्यान रहें कि उनका मुख पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर रहें और लक्ष्मीजी की प्रतिमा गणेशजी के दाहिनी ओर रहें। कलश को लक्ष्मीजी के पास चावलों पर रखें। नारियल को लाल वस्त्र में लपेट कर उसे कलश पर रखें। यह कलश वरुण का प्रतीक होता है। एक दीपक को घी और दूसरें को तेल से भर कर और एक दीपक को चौकी के दाईं ओर और दूसरें को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के चरणों में रखें।

लक्ष्मी-गणेश के प्रतिमाओं से सुसज्जित चौकी के समक्ष एक और चौकी रखकर उस पर लाल वस्त्र बिछाएं। उस लाल वस्त्र पर चावल से नवग्रह बनाएं। साथ ही रोली से स्वास्तिक एवं ॐ का चिह्न भी बनाएं। पूजा करने हेतु उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठे। तत्पश्चात केवल प्रदोष काल में ही माता लक्ष्मी की पूजा करें। माता की स्तुति और पूजा के बाद दीप दान भी अवश्य करें। लक्ष्मी पूजन के समय लक्ष्मी मंत्र का उच्चारण करते रहें – ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:

लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में ही करना चाहिए और यह समय संध्याकाळ के पश्चात आरंभ होगा। हालाँकि इसमें भी स्थिर लग्न में माँ लक्ष्मी की पूजा करना सर्वोत्तम माना जाता है। स्थिर लग्न में पूजन कार्य करने से माँ लक्ष्मी घर में वास करती है। वृषभ लग्न को स्थिर लग्न माना जाता है।

दिवाली का महत्व (Diwali ka Mahatva)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम लंका विजय कर पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्या का हर घर दीपक और रोशनी से जगमगा उठा था। अयोध्यावासियों ने भगवान राम के घर लौटने की खुशी में घर को दीपों से सजाया था। तब से हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली या दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
maharshi shringi rishi story
👁️ 8,042

maharshi shringi rishi story

·

महर्षि श्रंग ऋषि परम पिता ब्रहमा के मानस पुत्र महर्षि कश्यप थे उनके पुत्र महर्षि विभाण्डक थे वे उच्च कोटि के सिद्ध सन्त थे।

सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र कौन से हैं? जानें surya namaskar की पूरी विधि
👁️ 0

surya namaskar

·
surya namaskar +

सूर्य नमस्कार: 12 मंत्र, विधि, सूर्य प्रणाम और महत्व जानें। सूर्य के 12 नामों के साथ सूर्य नमस्कार करने की पारंपरिक विधि, सूर्य प्रणाम मंत्र, अर्घ्य और धार्मिक महत्व पढ़ें।

पितृ पक्ष में हनुमान चालीसा पढ़ने से मिलेगा मोक्ष? जानें धार्मिक मान्यता और सही विधि
👁️ 0

pitra paksh m hanuman chalisa ke fayde

·
pitra paksha + shraddha paksha +

पितृ पक्ष में हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे, सही समय और विधि जानें। क्या हनुमान चालीसा से पितृ दोष दूर होता है? जानें धार्मिक मान्यता और पितरों की शांति के उपाय।

seven chakras of body
👁️ 7,423

seven chakras of body

·

सात चक्र जो प्रत्येक व्यक्ति में है मौजूद उन्हें कैसे करे जाग्रत: प्रत्येक व्यक्ति के शरीर मे सात चक्र विधमान होते है जिसे हम कुंडलिनी भी कहते है। सात चक्रों....

हनुमान जी का विवाह क्यों और किससे हुआ था? जानिए पूरा रहस्य
👁️ 8,667

hanuman ji ke vivah ki kahani

·
Hanuman + story + katha +

हनुमान जी के विवाह का रहस्य जानिए हनुमान जी का विवाह क्यों हुआ, उनकी पत्नी कौन थीं, उनके पुत्र का उल्लेख कहां मिलता है और पराशर संहिता क्या बताती है।

Nag Stotra ke 5 labh | काल सर्प दोष एवं पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
👁️ 9,526

nag stotra ke labh

·

पढ़िए नाग स्तोत्र पढ़ने के 5 लाभ मिलगा काल सर्पदोष और पितृदोष से छुटकारा,होने लगेगी धन की प्राप्ति

Benefits of Shri Lakshmi Chalisa
👁️ 9,513

Benefits of Shri Lakshmi Chalisa

·

श्री लक्ष्मी चालीसा के लाभ: माँ लक्ष्मी सिर्फ शक्ति ही नही, बल्कि महाशक्ति है। जिनके आदि अन्त का रहस्य अनन्त है, ऐसी माँ लक्ष्मी का बहुत मामूली..

क्या पितृ दोष से आ रही है आपकी सफलता में रुकावट? जानें लक्षण और उपाय
👁️ 0

Kya Pitra Dosh Se Aa Rahi Hai Aapki Safalta Mein Rukawat Jaane Lakshan Aur Upay

·
pitra dosh + pitra paksha + shraddha paksha +

क्या पितृ दोष के कारण नौकरी, धन और करियर में रुकावट आ रही है? जानें पितृ दोष के ज्योतिषीय संकेत, कुंडली में पहचान और पितृ पक्ष में किए जाने वाले पारंपरिक उपाय।

shri krishna killed kans - क्यो किया भगवान श्री कृष्ण ने अपने मामा का वध
👁️ 5,838

why shri krishna killed kans

·

क्यो किया भगवान श्री कृष्ण ने अपने मामा का वध: भगवान कृष्ण के अनेकों रूप में एक रूप वो भी है जिसमें उन्होंने अपने मामा कंस का वध कर के लोगों.....

जिससे सबसे ज्यादा प्यार था, वही एक दिन चला गया, तो प्रेमानंद जी महाराज की ये सीख समझ लें
👁️ 0

Jisse Sabse Zyada Pyaar Tha Wahi Ek Din Chala Gaya

·
Premanand Ji Maharaj + premanand maharaj +

जानिए प्रेमानंद जी महाराज की सीख कि जिससे सबसे ज्यादा प्यार था, उसके चले जाने पर मन को कैसे संभालें। नाम जप, सत्संग और आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन की सच्चाई समझें।

diwali puja samagri and vidhi in hindi
👁️ 8,413

diwali puja samagri and vidhi in hindi

·

दीपावली पूजन मुहूर्त एवँ महत्व: माँ को वस्त्र में लाल या पीले रंग का रेशमी वस्त्र प्रिय है लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में ही करना चाहिए और यह समय संध्या...

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ
👁️ 8,370

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ

·

आप निम्न उपायों से पता लगा सकते है कि आप पर कोनसी शक्ति की कृपा है,कौन सी ईश्वरीय शक्ति मदद कर रही है आपकी...

सावन में बाल कटवाना: क्यों माना गया है अशुभ? जानिए धार्मिक व वैज्ञानिक कारण
👁️ 5,619

can we cut hair in sawan

·

सावन में बाल कटवाना सही या गलत? जानिए चतुर्मास में बाल न कटवाने का धार्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कारण।

Karva Chauth 2022 Puja Time | Karva Chauth Vrat Puja Samagri
👁️ 7,019

karwa chauth pujan and thali

·

जानिए करवा चौथ(karwa chauth) व्रत पूजा विधि, पूजा थाली सामग्री एवं चाँद निकलने का समय

Samudra Manthan story - जानिए साले शब्द का आद्यात्म से सम्बन्ध
👁️ 9,281

samudra manthan story in hindi

·

साले शब्द का प्रयोग करने से आपके घर में होगी धन वर्षा समुद्र मंथन के दौरान पांचजन्य साला शंख प्रकट हुआ इस शंख को विजय का प्रतीक माना गया है

जानिए Shani Dev की पूजा का सही तरीका | Shani Chalisa ke fayde
👁️ 9,351

Benefits of Shani Dev Puja

·

न्याय और संतुलन के प्रतीक शनिदेव की पूजा का महत्व,दान,शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले रंग

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️