मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

कजली तीज पूजन विधि एवं व्रत कथा | राजस्थान में कजली तीज कहां की प्रसिद्ध है?

भादो कृष्ण तृतीया कजली तीज, पूजन विधि, कजली तीज पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि एवं कजली तीज व्रत कथा.....

कजली तीज पूजन विधि एवं व्रत कथा

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।

भादो कृष्ण तृतीया कजली तीज ( Kajari Teej 2021)

कजली तीज का त्यौहार बड़े उल्लास एवँ उमंग के साथ मनाया जाता है। भाद्रपद मास की तृतीया को कजली तीज का त्यौहार मनाया जाता है। कजली तीज को बूढ़ी तीज , सातुड़ी तीज भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए पूर्ण विधि विधान से व्रत करती है| पूरे साल मे कजली तीज के अलावा भी हरियाली तीज भी मनाई जाती है। कजली तीज की कथा के अनुसार इसी दिन भगवान महादेव से विवाह के लिए कठोर तपस्या के फलस्वरूप माँ पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त किया था। इस दिन माँ पार्वती व भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं चने , मूंग की दाल, बेसन ,चावल आदि के सातू बनाती है।

कजली तीज पूजन विधि ( Kajari Teej Puja Vidhi )

कजली तीज की पूजन करने के लिए सर्वपथम पूजा के लिए समस्त जरूरी वस्तुओं से एक थाली सजा ली जावे। उस थाली में मोली,अक्षत,बिंदी , मेहंदी, पुष्प ,रोली,पताशे ,इत्र, दीपक, धूप ,गुड़ ,नीम की टहनी, कच्चा दूध आदि ले लेवे। अब भगवान गणेश जी को मन मे प्रणाम कर मिट्टी व गोबर से दीवार के किनारे तालाब/ तलाई के जैसी आकृति बनावे। घी और गुड़ से अच्छी तरह से पाल को बांधा जाता है और उसके समीप ही नीम की टहनी को अच्छे से रूप देवे। जो तालाब/ तलाई के जैसी आकृति बनाई गई है। उस तालाब/ तलाई में कच्चा दूध और जल डाल देवे। इसके पश्चात दीपक प्रज्वलित किया जाता है। एक थाली में नींबू, ककड़ी, केला, सेब, सातु को रख लेवे।

सर्वप्रथम प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की पूजन करे । उनके मोली, अक्षत, धूप, पुष्प, इत्र व गुड़, पताशे अर्पित करे। उसके बाद पूजा का प्रारंभ नीमड़ी माता जी को जल व रोली के छींटे देने से करें। फिर अक्षत अर्पण कर। अनामिका उंगली से नीमड़ी माता के पीछे दीवार पर मेहंदी, रोली की 13 बिंदिया लगाएं। साथ ही काजल की 13 बिंदी भी लगाएं, काजल की बिंदियां तर्जनी उंगली से लगाएं।

नीमड़ी माता को मोली चढ़ाएं और उसके बाद मेहंदी, काजल और वस्त्र भी अर्पित करें। उसके बाद जो भी चीजे आपने माता जी को अर्पित की हैं, उन सभी चीजो का प्रतिबिंब तालाब/ तलाई के दूध और जल में देखें। उसके बाद गहनों और साड़ी के पल्ले आदि का प्रतिबिंब भी देखें।

कजली तीज पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि

कजली तीज पर संध्या को पूजा करने के बाद रात्रि को चंद्रमा को अर्ध्य दिया जाता है। चन्द्र देव का पूजन करते हुए उन्हें रोली, अक्षत और मौली, गुड़ अर्पित करें। धूप जलाकर उन्हें धूप अर्पित करे।चांदी की अंगूठी और गेंहू के दानों को हाथ में लेकर चंद्र देव को अर्ध्य देते हुए अपने स्थान पर खड़े होकर चन्द्र देव की परिक्रमा करें ।

राजस्थान में कजली तीज कहां की प्रसिद्ध है?

राजस्थान ही नहीं पुरे भारत में कजली तीज बूंदी की प्रसिद्ध है अगर केवल तीज की बात करे तो जयपुर और जोधपुर की तीज भी प्रसिद्ध मानी जाती है। जयपुर की गणगौर भी विश्व प्रसिद्ध है, जयपुर की गणगौर और बूंदी की तीज के त्यौहार देखने के लिए लोग देश-विदेश से यहाँ आते है। बूंदी को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। बूंदी के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर रामेश्वर महादेव है और छोटी काशी बूंदी के शिव मंदिर विश्व प्रसिद्ध है यहाँ देश-विदेश से लाखो सैलानी आस्था के साथ हर साल आते है।

कजली तीज व्रत कथा/कहानी (Kajari Teej Vrat katha)

एक गांव में एक गरीब ब्राह्मण रहता था। भाद्रपद महीने की कजली तीज आई। ब्राह्मण की पत्नी ब्राह्मणी ने तीज माता का व्रत रखा। पत्नी ने ब्राह्मण से कहा आज मेरा कजली तीज माता का व्रत है। कही से चने का सातु लेकर आओ। ब्राह्मण बोला, सातु कहां से लाऊं। तो ब्राह्मण की पत्नी ब्राह्मणी ने कहा कि चाहे चोरी करो चाहे डाका डालो। मेरे लिए सातु लेकर आओ। रात का समय था। ब्राह्मण घर से निकला और साहूकार की दुकान में घुस गया। उसने वहां पर चने की दाल, घी, शक्कर लेकर सवा किलो तोलकर सातु बना लिया और जाने लगा। आवाज सुनकर दुकान के नौकर जाग गए और चोर -चोर चिल्लाने लगे।

नोकरो ने साहूकार को सूचित किया। साहूकार आया और ब्राह्मण को पकड़ लिया। ब्राह्मण बोला मैं चोर नहीं हूं। मैं एक गरीब ब्राह्मण हूं। मेरी पत्नी का आज कजली तीज माता का व्रत है इसलिए मैं सिर्फ यह सवा किलो का सातु बना कर ले जा रहा था। साहूकार ने उसकी तलाशी ली। साहूकार को उसके पास सातु के अलावा कुछ नहीं मिला। चांद निकल आया था ब्राह्मण की पत्नी ब्राह्मणी इंतजार ही कर रही थी। साहूकार ने कहा कि आज से तुम्हारी पत्नी को मैं अपनी धर्म बहन मानूंगा। साहूकार ने प्रसन्न होकर ब्राह्मण को सातु के साथ साथ सोने - चांदी के गहने ,रूपये, मेहंदी, लच्छा और बहुत सारा धन देकर पूरे सम्मान व ठाठ से विदा किया। सबने मिलकर कजली तीज माता की पूजा की। जिस तरह ब्राह्मण के दिन फिरे वैसे सबके दिन फिरे .कजली तीज माता की कृपा सब पर हो।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र कौन से हैं? जानें surya namaskar की पूरी विधि
👁️ 0

surya namaskar

·
surya namaskar +

सूर्य नमस्कार: 12 मंत्र, विधि, सूर्य प्रणाम और महत्व जानें। सूर्य के 12 नामों के साथ सूर्य नमस्कार करने की पारंपरिक विधि, सूर्य प्रणाम मंत्र, अर्घ्य और धार्मिक महत्व पढ़ें।

सर्व पितृ अमावस्या 2026: कब है अमावस्या, तिथि, महत्व, श्राद्ध विधि और क्या करें
👁️ 0

sarva pitra amavasya

·
amavasya + pitra paksha +

Sarva Pitru Amavasya 2026 की सही तारीख जानें। 10 अक्टूबर को Amavasya पर क्या करें, श्राद्ध-तर्पण की विधि, शुभ मुहूर्त, पितृ मोक्ष और जरूरी नियम यहां पढ़ें।

नरेंद्र मोदी के अध्यात्म और योग से सम्बन्ध || क्या शिव भक्त है प्रधानमंत्री मोदी ?
👁️ 9,144

Prime Minister Narendra Modi relationship with spirituality and yoga

·

क्या ब्रह्मचर्य का पालन करते है नरेंद्र मोदी? श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक योगी भी है। नरेंद्र मोदी द्वारा ताली थाली बजवाने का आध्यात्मिक सम्बन्ध...

Chhath (छठ पूजा) | छठ पूजा एवँ महत्व
👁️ 5,996

chhath puja

·

छठ पूजा एवँ महत्व उत्तर भारत के राज्य विशेषतौर पर बिहार और उत्तरप्रदेश में इस छठ पर्व को मुख्य पर्व माना जाता है...

Premanand Ji Maharaj ने कही ऐसी बात, अगर जान गए तो नहीं लेंगे दोबारा जन्म
👁️ 0

premanand maharaj pravachan janma ki peeda

·
pravachan + radha +

Premanand Maharaj के इस प्रवचन में जानिए जन्म और मृत्यु के कष्ट, माया के प्रभाव, भक्ति और ज्ञान से जागृत होने वाली स्मृति और भगवान की ओर लौटने का मार्ग। Premanand Ji की यह सीख जीवन का उद्देश्य समझने और दोबारा जन्म के बंधन से मुक्ति की प्रेरणा देती है।

Karva Chauth 2022 Puja Time | Karva Chauth Vrat Puja Samagri
👁️ 7,019

karwa chauth pujan and thali

·

जानिए करवा चौथ(karwa chauth) व्रत पूजा विधि, पूजा थाली सामग्री एवं चाँद निकलने का समय

Mahamrityunjaya Mantra in hindi | शिव पुराण(Shiv Puran)में वर्णित महामृत्युंजय मंत्र के लाभ
👁️ 8,625

Benefits of mahamrityunjay mantra

·

महामृत्युंजय मंत्र के लाभ,Read Maha Mrityunjaya Mantra meaning, महामृत्युंजय मंत्र की रचना

ramayan chaupai
👁️ 7,092

ramayan chaupai

·

रामायण की 10 चौपाई जो बदल सकती है आपका जीवन और हो सकता है आपकी सभी समस्याओं का निवारण

Know whether divine power is helping you or not
👁️ 7,348

Know whether divine power is helping you or not

·

दुनिया मे बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें उनके जीवन ने दैवीय शक्ति की सहायता मिलती है। जानने के लिए पढ़िए क्या आपको भी मिलती है

क्या है कोरोना का कारण कब होगा यह खत्म
👁️ 8,300

क्या है कोरोना का कारण कब होगा यह खत्म

·

कोरोना वायरस कब खत्म होगा? जाने क्या कहते है गृह, किस कारण हुआ कोरोना....

raja rao bhau singh ji
👁️ 8,767

raja rao bhau singh ji

·

श्री राव भाव सिंह मंदिर: बूंदी जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर पूजे जाने वाले राव भाव सिंह जी महाराज अत्यंत न्याय प्रिय , दयालु व भक्त प्रकृति के शासक थे..

भैरव चालीसा के लाभ | बटुक भैरव और काल भैरव की उत्पत्ति
👁️ 8,657

bhairav chalisa ke fayede

·

bhairav chalisa benefits in hindi,बटुक भैरव चालीसा के लाभ, काल भैरव चालीसा के लाभ, भैरव चालीसा के लाभ, बटुक भैरव और काल भैरव की उत्पत्ति

how to get prosperity while sitting at home
👁️ 9,447

how to get prosperity while sitting at home

·

घर बैठे-बैठे सुख समृद्धि पाने के लिए क्या करे,8 important tips for prosperity and growth at home, प्रतिदिन घर पर ही साधारण कार्य करके घर - परिवार में खुशियां बटोर सकते है

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ
👁️ 8,370

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ

·

आप निम्न उपायों से पता लगा सकते है कि आप पर कोनसी शक्ति की कृपा है,कौन सी ईश्वरीय शक्ति मदद कर रही है आपकी...

51 शक्तिपीठों की सूची | 18, 52 व 108 Shakti Peeth List in Hindi – स्थान सहित
👁️ 6,832

51 shakti peethas list

·

भारत के 51 शक्तिपीठों की सम्पूर्ण सूची नाम और स्थान सहित। जानें 18, 52 व 108 शक्तिपीठ के नाम, स्थान और धार्मिक महत्व हिंदी में।

Nag Stotra ke 5 labh | काल सर्प दोष एवं पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
👁️ 9,526

nag stotra ke labh

·

पढ़िए नाग स्तोत्र पढ़ने के 5 लाभ मिलगा काल सर्पदोष और पितृदोष से छुटकारा,होने लगेगी धन की प्राप्ति

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️