मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले 1

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

रक्तदंतिका मंदिर (Raktdantika Temple) सथूर बूंदी || दुर्गासप्तशती में वर्णित रक्तदंतिका मंदिर

रक्तदंतिका मंदिर का वर्णन,दुर्गासप्तशती में वर्णित रक्तदंतिका मंदिर, राजा सूरथ और समाधि वैश्य रक्तदंतिका देवी की कथा के अनुसार एक बार वैप्रचिती.....

Raktdantika Temple mentioned in Durga Saptashati

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।

माँ रक्तदंतिका मंदिर (Raktdantika Temple) सथूर बूंदी

रक्तदंतिका देवी की कथा के अनुसार एक बार वैप्रचिती नाम के एक असुर के आतंक से न केवल इन्सान बल्कि देवता भी अत्यन्त व्याकुल थें। तब देवताओं और पृथ्वी की प्रार्थना पर मॉ दुर्गा ने रक्तदंतिका नाम से अवतार लेकर वैप्रचिती आदि असुरों के आतंक से पृथ्वी को भय मुक्त कर दिया। इस देवी अवतार द्वारा असुरों को मारकर उनके रक्तपान करने के कारण ‘रक्तदंतिका’ नाम से विख्यात हुई।

दुर्गासप्तशती में वर्णित रक्तदंतिका मंदिर:-

श्री दुर्गा सप्तशती के अंत मे मुर्ति रहस्य के अंतर्गत माँ के स्वरूप का विस्तृत वर्णन मिलता है, जिसमें माँ का स्वरूप रक्तवर्णी और चतुर्भुजी है। दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय के अनुसार, वैवस्वत मन्वंतर के 28वें युग में शुम्भ और निशुम्भ नामक दो अन्य महादैत्य उत्पन्न होंगे। तब मैं नंद के घर में उनकी पत्नी यशोदा के गर्भ से जन्म लेकर दोनों असुरों का नाश करूँगी। तत्पश्चात् पृथ्वी पर अवतार लेकर मैं वैप्रचिति नामक दैत्य के दो असुर पुत्रों का वध करूँगी। उन महादैत्यों का भक्षण कर लाल दन्त (दांत) होने के कारण तब स्वर्ग में देवता और धरती पर मनुष्य सदा मुझे 'रक्तदंतिका' कह मेरी स्तुति करेंगे।

रियासतकालीन रक्तदन्तिका माता मन्दिर की, जिससे जुड़ी कथाओं का उल्लेख मार्कण्डेयपुराण से निर्मित दुर्गासप्तशती में वर्णित है। बून्दी जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर ग्राम सथूर में चन्द्रभागा नदी के किनारे स्थित यह ऐतिहासिक रक्तदन्तिका माता शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। दुर्गासप्तशती के अनुसार राजा सूरथ ने यहाँ सूरथपुरी नगरी बसाई, जो कालान्तर में अपभ्रंश रुप सथूर हो गया। यह सथूर ग्राम तीन बार आबाद हुआ और उजड़ा, अंतिम बार यह सथूर गांव संवत 1241 में बसा। जिसके प्रमाण यहाँ पर खुदाई पर प्राप्त पुराने परकोटे की भरी हुई नीवँ से होते हैं, यहाँ महाभारत कालीन अनेक प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक प्राप्त हुए हैं। अभी भी यहाँ कई पुराने मकान, हवेलियों के भग्नावशेष मौजुद हैं।

रक्तदंतिका मंदिर का वर्णन:-

ग्राम सथूर में मजबूत परकोटे से घिरे हुए विशाल मन्दिर में रक्तदन्तिका माता की पूर्वाभिमुख बालूका प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा के दोनों ओर सिंहमुख के सादृश्य सिंहासन पर कमल पुष्प पर माता पद्मासन पर चतुर्भुज रुप में विराजित है। माता के शीर्ष दो हाथों में त्रिशुल और घण्टारुपी आयुध है, तो नीचे के एक हाथ में माला और दुसरा आशीर्वाद स्वरुप दर्शित है। चाँदी से निर्मित छतरी में यज्ञोपवित धारण किए हुए माता की प्रतिमा भव्य एवं अद्वितीय हैं। हालांकि मंदिर स्थापना से सम्बन्धित कोई शिलालेख उपलब्ध नहीं है, लेकिन 446 वर्ष पूर्व इसका अस्तित्व रहा है। बून्दी नरेश राव सुर्जन के पुत्र दूदा का इसी माता मन्दिर मे पूजा अर्चना करते समय अकबर के सेनापति रणमस्त खाँ के साथ संघर्ष हुआ था। यहाँ पूर्व में बकरे की बलि दी जाती थी, जिसे महारावराजा रामसिंह के राज्यादेश से 1865 ई. में बन्द कर दिया गया। जिस चाँदी की छतरी का उल्लेख है, वह महारावराजा रामसिंह की महारानी चन्द्रभान कुँवरी द्वारा सं. 1920 में आश्विन शुक्ल अष्ठमी को भेंट किया गया। मंदिर के सटे हुए दुर्गाविलास बाग में देवी भक्त महारानी चन्द्रभान कुँवरी का स्मारक है, जिनका स्वर्गवास यहीं पर सं.1942 मे हुआ था।

तपस्यारत राजा सूरथ और समाधि वैश्य:-

दुर्गासप्तशती के अनुसार चैत्रवंश में उत्पन्न राजा सूरथ कोला विध्वंसी क्षत्रियों से युद्घ में हारने और मंत्रीगणों के विश्वासघात से दुखी राजा सूरथ मेघामुनि के आश्रम में आए, तभी पत्नि और पुत्रों से प्रताडित समाधि नामक एक वैश्य भी आश्रम मे आया। मेघामुनि का आश्रम कालान्तर में मार्कण्डेय आश्रम कहा जाता है, जो सथूर ग्राम से 8 किमी दूर घने जंगल में चन्द्रभागा नदी के उद्गमस्थल पर स्थित हैं। यहाँ आज भी मार्कण्डेय मुनि प्रतिमा और आश्रम के अवशेष स्थित है। मेघामुनि के पूछे जाने पर समाधि वैश्य ने राजा के राज्य नष्ट होने का कारण बताते हुए पुनः राज्य प्राप्ति का उपाय बताने का निवेदन किया। पूरी बात सुनकर मेघामुनि ने कार्यसिद्धि के लिए पूर्व दिशा की ओर जाते हुए चंद्रभागा के तट पर बाँस से घिरे क्षेत्र में जगदंबा की आराधना करने का उपाय बताया। मुनि के कथन के अनुसार राजा सूरथ और समाधि वैश्य ने चन्द्रभागा के तट पर बालुका प्रतिमा बना कर तप किया और अपने रक्त से प्रोषित बलि देते हुए संयमपूर्वक माता की आराधना करते रहे, प्रसन्न होकर माँ चण्डिका ने स्वयं प्रकट हो दर्शन देकर राजा को पुनः राज्य प्राप्ति का आशीर्वाद दिया। चन्द्रभागा के किनारे घने बाँसों से घिरे इस क्षेत्र मे राजा सूरथ द्वारा स्थापित यह बालूका प्रतिमा रक्तदन्तिका के रुप में विराजित है।

रक्तदन्तिका मन्दिर के नवरात्र में दर्शन:-

रक्तदन्तिका मन्दिर को कंजर जाति के लोग बहुत मानते हैं, यहाँ आयोजित वार्षिक मेले में कंजर जाति के लोग बहुतायत मे सम्मिलित होते हैं। यों तो वर्षपर्यन्त श्रद्धालुओं का यहाँ आना जाना लगा रहता है, लेकिन चैत्र और आश्विन नवरात्र में दर्शन का विशेष महत्व हैं। इस मन्दिर मे स्थानीय ही नहीं अपितु देश के कई भागों सहित विदेश से भी दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आते हैं।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे | Hanuman chalisa sidhi
👁️ 5,390

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे

·

कैसे पाये हनुमान जी का आशीर्वाद, कैसे करें हनुमान चालीसा की सिद्धि,केसे करे श्री हनुमान जी को प्रसन्न, जीवन के कष्टों को दूर करे श्री हनुमान चालीसा के द्वारा

Nag Stotra ke 5 labh | काल सर्प दोष एवं पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
👁️ 9,526

nag stotra ke labh

·

पढ़िए नाग स्तोत्र पढ़ने के 5 लाभ मिलगा काल सर्पदोष और पितृदोष से छुटकारा,होने लगेगी धन की प्राप्ति

Rudraksh पहनने के 6 लाभ | जानिए रुद्राक्ष पहनने से कैसे होते है रोग दूर
👁️ 8,305

Rudraksh ke labh

·

जानिए रुद्राक्ष पहनने से कैसे होते है रोग दूर रुद्राक्ष पहनने से विवाह की बाधा होगी दूर और घर में बानी रहेगी शांति..

क्या है कोरोना का कारण कब होगा यह खत्म
👁️ 8,300

क्या है कोरोना का कारण कब होगा यह खत्म

·

कोरोना वायरस कब खत्म होगा? जाने क्या कहते है गृह, किस कारण हुआ कोरोना....

vishnu chalisa benefits in hindi | विष्णु चालीसा पढ़ने के 7 लाभ
👁️ 9,358

vishnu chalisa ke fayde

·

vishnu chalisa benefits in hindi, Vishnu Chalisa पढ़ने से व्यक्ति के जीवन में धन, बल, यश की प्राप्ति होती है..

Chhath (छठ पूजा) | छठ पूजा एवँ महत्व
👁️ 5,996

chhath puja

·

छठ पूजा एवँ महत्व उत्तर भारत के राज्य विशेषतौर पर बिहार और उत्तरप्रदेश में इस छठ पर्व को मुख्य पर्व माना जाता है...

51 शक्तिपीठों की सूची | 18, 52 व 108 Shakti Peeth List in Hindi – स्थान सहित
👁️ 6,832

51 shakti peethas list

·

भारत के 51 शक्तिपीठों की सम्पूर्ण सूची नाम और स्थान सहित। जानें 18, 52 व 108 शक्तिपीठ के नाम, स्थान और धार्मिक महत्व हिंदी में।

सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र कौन से हैं? जानें surya namaskar की पूरी विधि
👁️ 0

surya namaskar

·
surya namaskar +

सूर्य नमस्कार: 12 मंत्र, विधि, सूर्य प्रणाम और महत्व जानें। सूर्य के 12 नामों के साथ सूर्य नमस्कार करने की पारंपरिक विधि, सूर्य प्रणाम मंत्र, अर्घ्य और धार्मिक महत्व पढ़ें।

भैरव चालीसा के लाभ | बटुक भैरव और काल भैरव की उत्पत्ति
👁️ 8,657

bhairav chalisa ke fayede

·

bhairav chalisa benefits in hindi,बटुक भैरव चालीसा के लाभ, काल भैरव चालीसा के लाभ, भैरव चालीसा के लाभ, बटुक भैरव और काल भैरव की उत्पत्ति

नरेंद्र मोदी के अध्यात्म और योग से सम्बन्ध || क्या शिव भक्त है प्रधानमंत्री मोदी ?
👁️ 9,144

Prime Minister Narendra Modi relationship with spirituality and yoga

·

क्या ब्रह्मचर्य का पालन करते है नरेंद्र मोदी? श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक योगी भी है। नरेंद्र मोदी द्वारा ताली थाली बजवाने का आध्यात्मिक सम्बन्ध...

ramayan chaupai
👁️ 7,092

ramayan chaupai

·

रामायण की 10 चौपाई जो बदल सकती है आपका जीवन और हो सकता है आपकी सभी समस्याओं का निवारण

cow worship on bach baras
👁️ 9,848

cow worship on bach baras

·

बछ बारस का पर्व एवं महत्व,एक माँ अपने पुत्र के उज्ज्वल भविष्य की उन्नति एवँ लंबी स्वस्थ आयु की कामना के लिए इस व्रत को करती है

नवरात्रि पूजन विधि 2026 | सामग्री लिस्ट व मंत्र हिंदी में – Jai Bhole
👁️ 5,480

navratri pujan vidhi

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि 2026 में घर पर पूजा कैसे करें? जानें पूजन विधि, सामग्री लिस्ट और मंत्र हिंदी में – आसान भाषा में सम्पूर्ण जानकारी।

Gupt Navratri 2025: जानें गुप्त नवरात्रि 2025 तिथि, पूजा विधि और महत्व
👁️ 7,927

Gupt Navratri 2025

·
navratri + puja vidhi +

गुप्त नवरात्रि 2025 का आरंभ 30 जनवरी से होगा और समापन 7 फरवरी को होगा। जानिए गुप्त नवरात्रि तिथि, घट स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 10 महाविद्याओं की साधना का महत्व। इस पावन अवसर पर तांत्रिक पूजा और गुप्त अनुष्ठानों की विशेष मान्यता होती है। अधिक जानें!

क्या पितृ दोष से आ रही है आपकी सफलता में रुकावट? जानें लक्षण और उपाय
👁️ 0

Kya Pitra Dosh Se Aa Rahi Hai Aapki Safalta Mein Rukawat Jaane Lakshan Aur Upay

·
pitra dosh + pitra paksha + shraddha paksha +

क्या पितृ दोष के कारण नौकरी, धन और करियर में रुकावट आ रही है? जानें पितृ दोष के ज्योतिषीय संकेत, कुंडली में पहचान और पितृ पक्ष में किए जाने वाले पारंपरिक उपाय।

जानिए माँ सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करें? मंत्र, कवच और प्रिय भोग का महत्व
👁️ 9,783

how to worship maa siddhidatri on navratri day 9 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ सिद्धिदात्री की पूजा विधि, बीज मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच और प्रिय भोग जानिए। नवरात्रि के नौवें दिन माता की पूजा का महत्व पढ़ें।

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️