Jai Bhole · भक्तिपाठ
Shri Dadhimati Mata Aarti ( जानिए श्री दधिमति माता की चमत्कारी आरती)
श्री दधिमती माता आरती: जय दधिमथी माता मैया, जय दधिमथी माता सुख करणी दुःख हरणी ईश्वर अन्न दाता...
इस आरती के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर आरती कर सकते हैं।
श्री दधिमती माता आरती ( Dadhimati Mata Aarti )
जय दधिमथी माता मैया, जय दधिमथी माता ।
सुख करणी दुःख हरणी ईश्वर अन्न दाता । ॐ जय ।
आदि शक्ति महारानी त्रिभुवन जग माता मैया ।
प्रकट पाल लय करणी सुर नर मुनि ध्याता । ॐ जय ।
विष्णु पति है तिहारो शान्ति है माता मैया ।
पिता अथर्व महर्षि दधिची मुनि भ्राता । ॐ जय ।
सार चुरा विकटासुर दधि बिच ले जाता मैया ।
दधिमथी विकट विडारयो करी जग सुख साता । ॐ जय ।
प्रकट भई भू लोक में मांगलोद माता मैया ।
अटल ज्योति जगती है दर्शन मन भाता । ॐ जय ।
शीश छत्र सुवर्ण को विराजे वसन सुर्ख राता मैया ।
रूप अनूप रति पति सुकचाता । ॐ जय ।
देश देश के यात्री दर्शन करन आता मैया ।
देख छवि माता की चित्त खुश हो जाता । ॐ जय ।
हुए निरंजन विधि से वेद स्तुति गाता मैया ।
चूरमा भोग लगाता आचमन करवाता मैया । ॐ जय ।
चैत आसोजा मेला भरता यात्री बहुत आता मैया ।
महिमा बरणी न जावे पार नही पाता । ॐ जय ।
श्री दधिमथी जी की आरती जो कोई नर गाता मैया ।
कहे गणेश कर जोड भक्ति मुक्ति पाता। ॐ जय ।